फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   संत बोले,पाक के आतंकी शिविरों को नेस्तानाबूद करे सरकार

संत बोले,पाक के आतंकी शिविरों को नेस्तानाबूद करे सरकार

Wed, 27 Feb 2019 01:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
संत बोले,पाक के आतंकी शिविरों को नेस्तानाबूद करे सरकार
मोदी ने देश का मस्तक गर्व से ऊंचा उठाया
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद समेत अन्य प्रमुख संतों ने सेना की एयर स्ट्राइक को सराहा
बोले संत, पाक के आतंकी शिविरों को चुन-चुन कर ध्वस्त करे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
कुंभनगर। पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर वायु सेना की कार्रवाई को कुंभ में आए संतों ने देश का सिर ऊंचा करने वाली उपलब्धि बताया है। मंगलवार को अकि भारतीय अखाड़ा परिषद से लेकर अन्य शीर्ष संतों ने एक स्वर से इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सराहा। साथ ही कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वत करने की कार्रवाई रुकनी नहीं चाहिए। दुश्मन देश के आतंकी शिविरों को चुन-चुन कर नेस्तनाबूद किया जाना चाहिए, ताकि वह दोबारा सिर न उठा सकें।

संतों के बोल-फोटो के साथ
----------------------------
भारतीय सैनिकों का मनोबल और बढ़े इसके लिए संत समाज ने तीर्थराज प्रयाग के देवी-देवताओं से प्रार्थना की है। वायु सेना की एयर स्ट्राइक की जितनी सराहना की जाए कम है। सेना ने सवा करोड़ देशवासियों का सीना चौड़ा कर दिया है। यह काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में संभव था। इसके लिए पीएम को अखाड़ा परिषद की ओर से अनेक शुभकामनाएं। साथ ही हम कामना करते हैं कि सेना अध्यक्षों को हनुमान जी का बल प्राप्त हो। महंत नरेंद्र गिरि महाराज, अध्यक्ष- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद।
विज्ञापन


यह समय देश के लिए एकजुट होकर नेतृत्व पर भरोसा करने का है। वायुसेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर स्वागत योग्य कार्य किया है। इसके लिए पीएम और वायुसेना को साधुवाद। इस कार्रवाई से पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने जिस कूटनीति और संयम से यह कार्रवाई की, उससे देश का बच्चा-बच्चा गौरवान्वित हो उठा है। कथा मर्मज्ञ देवकी नंदन ठाकुर- अध्यक्ष, अखंड भारत मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र की रक्षा व देशवासियों के स्वाभिमान के लिए अपने जिस विवेकपूर्ण कदम का परिचय दिया है, वह प्रशंसा के योग्य है। आज पूरा देश गौरवान्वित हो गया है। लोगों का सीना चौड़ा हो गया। यह बहुत ही जरूरी था। आतंकवाद का खात्मा जड़ से होना जरूरी है। जब तक आतंकियों को कड़ा जवाब नहीं मिलेगा तब तक आतंकवाद जड़ से समाप्त नहीं हो सकता। आतंकवादी गतिविधियों को खत्म करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में इससे भी कड़ा निर्णय लेना राष्ट्रहित में होगा।

लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज, कुंभ मेला शिविर सेक्टर-12

पुलवामा हमले के बाद पूरे देश का खून खौल गया था। हर किसी केमन में पुलवामा के शहीदों का बदला लेने की टीस थी। आखिरकार प्रधानमंत्री ने जैसा कहा था, वैसा कर दिखाया। वायु सेना की एयर स्ट्राइक से पूरा संत समाज गदगद है। यह कार्रवाई रुकनी नहीं चाहिए। पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को चिह्नित कर उनको ध्वस्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रखी जानी चाहिए, ताकि दुश्मन आने वाले समय में दोबारा किसी तरह की हरकत करने की सोच न सके। महामंडेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed