{"_id":"5c2b7cbfbdec2257043b84b3","slug":"191546353855-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेगा हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेगा हाईकोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से खुलेगा हाईकोर्ट, बैठेंगी 58 न्यायपीठें
0 बुधवार को होगी लिस्टेड मुकदमों की सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शीतकालीन अवकाश के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट दो जनवरी से खुल रहा है। बुधवार से न्यायपीठों का नया रोस्टर भी लागू होगा। मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार मुकदमों की सुनवाई के लिए कुल 58 न्यायपीठें गठित की गईं हैं। इनमें सिविल के मुकदमों की सुनवाई के लिए सात खंडपीठें और 21 एकल न्यायपीठें तथा क्रिमिनल के मुकदमों की सुनवाई हेतु 10 खंडपीठें और 20 एकल न्यायपीठें बनाई गईं हैं।
नवंबर में हाईकोर्ट में 28 नए न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद से अब जजों की संख्या कुल 108 हो गई है। इनमें 75 न्यायाधीश प्रधानपीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट में और 33 न्यायाधीश लखनऊ पीठ में बैठेंगे। मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार नई व्यवस्था में बुधवार को सिर्फ लिस्टेड मुकदमों की सुनवाई होगी। इस दिन फ्रेश केस नहीं सुने जाएंगे। हालांकि, यह व्यवस्था जमानत प्रार्थनापत्रों की सुनवाई में लागू नहीं है। जमानत प्रार्थनापत्रों की सुनवाई नियमित रूप से प्रतिदिन होगी।