फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रिंट आउट नहीं निकाल सके अभ्यर्थी दे सकेंगे परीक्षा

प्रिंट आउट नहीं निकाल सके अभ्यर्थी दे सकेंगे परीक्षा

Thu, 18 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रिंट आउट नहीं निकाल सके अभ्यर्थी दे सकेंगे परीक्षा
प्रिंट आउट नहीं निकाल सके अभ्यर्थी दे सकेंगे टीईटी
विज्ञापन

0 50 हजार अभ्यर्थी नहीं निकाल पाए थे फाइनल आवेदन का प्रिंट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट नहीं निकाल पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। सचिव परीक्षा नियामक का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों का शुल्क जमा हो गया है, उन्हें हर हाल में परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। पता चला है कि टीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और ऑनलाइन शुल्क जमा करने के अंतिम दिन तक लगभग 50 हजार अभ्यर्थी आवेदन का प्रिंट आउट नहीं निकाल पाए थे।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि अंतिम तिथि खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उनके कार्यालय आए थे। उन्होंने कहा था कि साइबर कैफे संचालकों की गड़बड़ी के कारण उन्हें फाइनल आवेदन का प्रिंट आउट नहीं मिल सका। उन्होंने कार्यालय में ऐसे अभ्यर्थियों का स्टेटस चेक किया तो पता चला कि साइबर वालों ने कुछ परीक्षार्थियों का शुल्क जमा नहीं किया, ऐसे अभ्यर्थी साइबर वालों से अपनी शिकायत करके फीस वापस ले सकते हैं। सचिव ने बताया कि आवेदन करने वाले परीक्षा नियामक की वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। बताया कि साइबर कैफे वालों ने अभ्यर्थियों को गुमराह करके उनसे पैसे तो ले लिए, लेकिन उनकी फीस नहीं जमा की। ऐसे में जिन परीक्षार्थियों की फीस जमा होगी, उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। पंजीकरण होने और शुल्क जमा होने का प्रमाण होने पर परीक्षार्थियों का ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed