फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बिना रिक्ति के ही भर दिया कुलसचिव का पद

बिना रिक्ति के ही भर दिया कुलसचिव का पद

Tue, 08 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिना रिक्ति के ही भर दिया कुलसचिव का पद
बिना रिक्तियों के ही भर दिए रजिस्ट्रार के पद
विज्ञापन

0 सीबीआई कैंप कार्यालय में दर्ज कराई गई शिकायत
0 यूपीपीएससी ने भी अपने स्तर से शुरू कराई जांच

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बिना रिक्तियों के ही रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती कर ली। एक अभ्यर्थी ने सीबीआई कैंप कार्यालय में यह शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही यूपीपीएससी में भी शिकायत की गई है। मामले में आयोग ने अपने स्तर से भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि आयोग के अफसर अभी यही कह रहे हैं कि उनका काम केवल परीक्षा कराना है। पदों का अधियाचन विभाग से आता है। विभाग जितने पदों का अधियाचन भेजेगा, आयोग उतने पदों पर भर्ती करेगा।
रजिस्ट्रार पद पर सीधी भर्ती का प्रावधान हैं। प्रदेश में 29 विश्वविद्यालय हैं लेकिन नियमों के तहत आयोग इनमें से 15 विश्वविद्यालयों में ही रजिस्ट्रार की भर्ती कर सकता है। नियम यह भी है कि दो तिहाई पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे और एक तिहाई पदों पर प्रमोशन होगा। इस हिसाब से आयोग अधिकतम 10 पदों पर भर्ती कर सकता है लेकिन आयोग ने तीन अलग-अलग विज्ञापनों के माध्यम से 20 पदों पर भर्ती कर ली। आयोग ने पिछले दो वर्षों में पहले विज्ञापन के माध्यम से पांच, दूसरे के माध्यम से तीन पदों पर भर्ती की थी। ऐसे में केवल दो रिक्त पद बच रहे थे। इस बीच एक रजिस्ट्रार रिटायर हो गए और रिक्त पदों की संख्या तीन हो गई।
विज्ञापन

आयोग ने तीसरा विज्ञापन निकाला और इस बार रजिस्ट्रार के 12 पदों पर भर्तियां कर डालीं जबकि जगह तीन ही थीं। यानी सात पदों पर रिक्तियां न होते हुए भी सीधी भर्ती के माध्यम उन पदों पर भर्ती की गई। एक अभ्यर्थी ने मामले में सीबीआई कैंप कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि अभ्यर्थी ने आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जांच की जा रही है। पदों का अधियाचन विभाग भेजते हैं, आयोग को केवल परीक्षा कराता है। हालांकि इस तरह की बात भी सामने आ रही है कि कैडर रिव्यू के माध्यम से पद बढ़ाए गए हैं। इसकी पुष्टि के लिए अधियाचन भेजने वाले विभागों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed