{"_id":"599d8bb34f1c1bd3118b481a","slug":"191503497139-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक, परिषदीय विद्यालयों में महिला शिक्षकों की आज छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक, परिषदीय विद्यालयों में महिला शिक्षकों की आज छुट्टी
Updated Wed, 23 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
हरितालिका तीज: महिला शिक्षिकाओं की आज छुट्टी
0 डीआईओएस ने दिया आदेश
इलाहाबाद। हरितालिका तीज के मद्देनजर माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षकों को 24 अगस्त को छुट्टी दी गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया। परिषदीय विद्यालयों में महिला शिक्षकों की छुट्टी की पहले ही घोषणा हो चुकी है। तीज पर महिला शिक्षकों को छुट्टी देने की मांग काफी समय से हो रही थी, क्योंकि इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रहती हैं। ऐसी स्थिति में विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य कर पाना संभव नहीं हो पाता है। डीआईओएस का कहना है कि विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए उन्होंने बृहस्पतिवार को महिला शिक्षकों के अवकाश की घोषणा की है। उधर, बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि तीज पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षकों की छुट्टी की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।