{"_id":"6a07818b5877b7a6d6090be4","slug":"19-hand-pumps-are-out-of-order-beri-village-is-facing-drinking-water-crisis-allahabad-news-c-3-hld1039-885631-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 19 हैंडपंप ठप, पेयजल संकट से जूझ रहा बेरी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 19 हैंडपंप ठप, पेयजल संकट से जूझ रहा बेरी गांव
Sat, 16 May 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 16 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच विकास खंड मांडा की ग्राम पंचायत बेरी में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव के विभिन्न मजरों में लगे 19 हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि खासकर पाण्डेयपुर के लोगों को पीने के पानी के लिए करीब एक किलोमीटर दूर बेलन नदी तक जाना पड़ रहा है। जलस्तर गिरने से समस्या और विकराल हो गई है।
ग्रामीणों के मुताबिक पांडेयपुर में शिवजोखन कोल, मंगला कोल, कलन्दर धरकार, कैलाश धरकार, चन्द्रशेखर ओझा, नधई कोरी, प्रशांत कुमार और नन्दलाल के घर के पास लगे हैंडपंप बंद हैं। वहीं बेरी में संगम, रामदीन नाई, चेंन्दुल पाल, सत्यनारायण पाल, धर्मराज पाल, अवध नारायण, बुद्धिराज पाल समेत कई बस्तियों के हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर हैंडपंपों की मरम्मत व री-बोर कराने की मांग की है। पूर्व प्रधान तौलन प्रसाद समेत गणेश शोंटर, महेश, रामबहादुर, रफीश कुमार व दीपक कुमार ने चेताया कि जल्द समाधान न हुआ तो संकट और गहराएगा।