{"_id":"5cc71a1ebdec2207836070e3","slug":"181556552222-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरवी पर आए युवक को पुलिस ने एअरपोर्ट पर बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरवी पर आए युवक को पुलिस ने एअरपोर्ट पर बंधक बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के ध्यानार्थ
0000000000000000000
पैरवी के लिए आए युवक को
एयरपोर्ट पर पुलिस ने बंधक बनाया
0 हाईकोर्ट ने कहा एसएसपी वाराणसी करें सुरक्षा का इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पत्नी से चल रहे तलाक के मुकदमे की पैरवी को वाराणसी पहुंचे युवक को पुलिस ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर घंटों बैठाए रखा। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना से भयभीत युवक ने हाईकोर्ट आकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने एसएसपी वाराणसी को हैदराबाद के याची रोहित सेठी की सुरक्षा के बारे में नियमानुसार कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने याची को अपनी शिकायत एसएसपी के समक्ष पेश करने को कहा है।
यह आदेश न्यायमूर्ति एसके गुप्ता तथा न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की खंडपीठ ने रोहित सेठी की याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता समित गोपाल और राज्य सरकार के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता सुधांशु श्रीवास्तव और भारत सरकार के अधिवक्ता एनके चटर्जी ने पक्ष रखा। याची का कहना था कि उसकी पत्नी अलिसा सेठी ने वाराणसी में तलाक का मुकदमा दाखिल किया है। इसी मुकदमे में पैरवी के लिए वह हैदराबाद से वाराणसी हवाई जहाज से आए थे। वापसी के समय बाबतपुर हवाई अड्डे पर पुलिस ने उसे घंटों तक बंधक बनाए रखा। धमकी दी गई उसे वाराणसी आने पर जान का खतरा है। उसकी मुकदमे की सुनवाई के दिन आने पर सुरक्षा दी जाए।