फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विषयवार आएगा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम

विषयवार आएगा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम

Fri, 30 Nov 2018 08:23 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
विषयवार आएगा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम
विषयवार आएगा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम
विज्ञापन

0 राजकीय स्कूलों में शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पदों पर होनी है भर्ती
0 20 से 24 दिसंबर के बीच जारी हो सकता है कुछ विषयों का परिणाम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम विषयवार जारी करेगा। परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट में इतनी अधिक संख्या में याचिकाएं दाखिल हो गई हैं कि आयोग परिणाम जारी करने को लेकर असमंजस की स्थिति में है। हालांकि, शुक्रवार को आयोग में धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे प्रतियोगी छात्रों को आयोग के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के कुछ विषयों के परिणाम 20 से 24 दिसंबर के बीच घोषित कर दिया जाएगा।
एलटी ग्रेड परीक्षा के तहत प्रदेश के राजकीय स्कूलों में 15 विषयों में शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा 29 जुलाई को प्रदेश के 39 जिलों के 1760 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल सात लाख 63 हजार 317 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 52.3 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आवेदन के दौरान ही तमाम विवाद सामने आने के बाद अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल कर दीं। सबसे अधिक विवाद कला, कंप्यूटर, विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, कॉमर्स, गृह विज्ञान विषय में शिक्षक भर्ती को लेकर था और इन्हीं संबंधित सर्वाधिक मामले न्यायालय तक पहुंचे। हालांकि, बड़ी संख्या में कोर्ट ने याचिकाएं खारिज कर दीं और कई याचिकाओं पर सुनवाई जारी है।
विज्ञापन

परिणाम घोषित करने से पहले आयोग फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। इसके अलावा पिछले दिनों 68500 शिक्षक भर्ती के परिणाम में जिस तरह गड़बड़ियां सामने आईं, उसे देखते हुए आयोग और अधिक सतर्क हो गया है। यही वजह है कि अब परिणाम एक साथ जारी किए जाने के बजाए, विषयवार घोषित किए जाने की तैयारी है। विधिक राय भी ली जा रही है। पहले उन विषयों के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं, जिनको लेकर विवाद नहीं है या बहुत कम है। इनमें सामाजिक विज्ञान, संस्कृत एवं कुछ अन्य विषय शामिल हैं। इन विषयों के परिणाम दिसंबर में घोषित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed