फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कई संक्षिप्त खबरें

कई संक्षिप्त खबरें

Tue, 16 Oct 2018 09:04 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
कई संक्षिप्त खबरें
कुंभ का तैयार हो रहा कुंभ क्षेत्र का थ्री-डी नक्शा
विज्ञापन

इलाहाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का सर्वेक्षण अनुभाग कुंभ क्षेत्र का थ्री-डी नक्शा तैयार कर रहा है। यह नक्शा नवीनतम तकनीकी वाले ड्रोन की मदद से हवाई सर्वे पर आधारित होगा। इससे क्षेत्र के ढांचागत विकास, कुंभ के दौरान भीड़ नियंत्रण आदि में काफी मदद मिलने के दावे किए जा रहे हैं।
प्रयागराज मेलाप्राधिकरण क्षेत्र का सर्वे और डाटाबेस लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश भू-स्थानिक डाटा सेंटर के उप निदेशक राजीव कुमार श्रीवास्तव की अगुआई में टीम इन दिनों इलाहाबाद में है। इसमें लेफ्टिनेंट कर्नल पवन कुमार पांडेय भी शामिल हैं। पखवारा भर में सर्वे का काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

000
(फोटो सहित जरूरी-डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने अपने कार्यक्रम आज काफी मदद की है।)
कुंभ में स्वच्छाग्रही निभाएंगे ‘सफाई प्रहरी’ की भूमिका
इलाहाबाद। स्वच्छता मिशन के लक्ष्य को आगे बढ़ने वाले स्वच्छताग्रही कुंभ में भी सफाई की अलख जगाएंगे। पंचायतराज विभाग और प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से चंद्रशेखर आजाद पार्क में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में इस मकसद से स्वच्छाग्रहियों को प्रशिक्षित किया गया है। डीपीआरओ अनिल कुमार त्रिपाठी, प्रदेश सरकार में सलाहकार सलोनी गोयल ने स्वच्छाग्रहियों को कुंभ में उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मऊआइमा और धनूपुर के बीडीओ, एडीओ पंचायत, स्वच्छता प्रेरक हैदर नकवी, एंजेलिना चारपोटा, जिला सलाहकार दीपक तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में 69.50 फीसदी उपस्थिति
इलाहाबाद। रेलवे की ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा में 69.50 फीसदी उपस्थिति रही। मंगलवार को कुल 11 जिलों के 41 केंद्रों पर 37242 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 25951 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
000
कुंभ में यात्रियों को नहीं होगी असुविधा
इलाहाबाद। रेलवे बोर्ड के सदस्य तथा पदेन सचिव घनश्याम सिंह ने मंगलवार को कुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कुंभ में आने वाले पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ट्रेनों के संचालन पर ध्यान देने के साथ मेला तथा स्टेशन परिसर में संकेतांक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कुंभ के मद्देनजर हो रहे सभी काम समय से पूरा करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए सिविल डिफेंस, स्काउट आदि संस्थाओं की मदद ली जानी चाहिए। बैठक में एनसीआर के महाप्रबंधक राजीव चौधरी तथा अन्य अफसर मौजूद रहे।
000
रेलवे पेंशन अदालत 17 को
इलाहाबाद। अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति की मंगलवार को हुई बैठक में पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने, चिकित्सीय सुविधा बढ़ाने की मांग हुई। बैठक में 17 दिसंबर को पेंशनर्स डे मनाने का निर्णय लिया गया। उसी दिन रेलवे पेंशन अदालत का भी आयोजन होगा। सुनवाई के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। रिटायर कर्मियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की भी मांग की। बैठक में छोटेलाल, बेचन अली, किशन सिंह, श्याम सुंदर सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
000
राजेश चकबंदी संघ के अध्यक्ष चुने गए
इलाहाबाद। चकबंदी लेखपाल संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में मंगलवार को राजेश पाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया। शिव नरेश सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। तारकेश पांडेय उपाध्यक्ष, रविशंकर पाल कोषाध्यक्ष तथा विनय भारतीय संप्रेक्षक निर्वाचित घोषित किए गए। चकबंदी अधिकारी संघ के अध्यक्ष विनय सिंह चुनाव अधिकारी रहेे। अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष आलोक यादव, उप संचालक चकबंदी राधेश्याम सिंह, एमडी मौर्य, ललित कुमार यादव, राधेश्याम सरोज, गोविंद सिंह चंदेल आदि शामिल रहे।

000
(फोटो है)-
प्रधानमंत्री ने डीएम को किया सम्मानित
इलाहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स के पद विजेताओं को सम्मानित किया। उन्हाेंने विजेताओं के साथ फोटो भी खींचवाई। सम्मानित होने वालों में डीएम सुहास एलवाई भी शामिल रहे। सुहास ने बैडमिंटन के टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया था। इस मौके पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed