फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस अभिरक्षा में दस साल में हुई मौतों का रिकार्ड तलब

पुलिस अभिरक्षा में दस साल में हुई मौतों का रिकार्ड तलब

Wed, 22 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में दस साल में हुई मौतों का रिकार्ड तलब
सभी केंद्र (वाराणसी के लिए खास)
विज्ञापन

0000000000000000000000000

पुलिस अभिरक्षा में दस साल में हुई मौतों का रिकार्ड तलब
0 भदोही में रामजी मिश्र की कस्टोडियल डेथ पर कोर्ट सख्त
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने भदोही में पुलिस अभिरक्षा में हुई रामजी मिश्र की मौत के मामले में जांच मेें लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार से पिछले दस वर्षों के दौरान पुलिस हिरासत में हुई मौतों का ब्योरा मांगा है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह से पूछा है कि ऐसे मामलों में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी पूरी जानकारी अदालत को उपलब्ध कराएं।

रेनू मिश्रा की याचिका पर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति ओमप्रकाश की पीठ सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने डीजीपी को भी हिरासत में हुई मौतों के मामले में की गई कार्रवाई से अवगत कराने के लिए कहा है। कोर्ट ने पूछा है कि ऐसे मामलों में दोषी पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई की गई। पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की क्या व्यवस्था है। ऐसे मामलों में कार्रवाई न करने पर सरकार क्या करती है। क्या हिरासत में हुई मौतों की फोरेंसिक जांच की जाती है। फोरेंसिक लैब की क्या व्यवस्था है। याचिका में घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है, मगर राज्य सरकार से ऐसे मामलों में कार्रवाई की गाइड लाइन और उसके पालन की जानकारी लेना आवश्यक है। इस मामले की अगली सुनवाई दस अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed