फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीएम ने खंीचा भव्य कुंभ का खाका-FIRST PAGE

सीएम ने खंीचा भव्य कुंभ का खाका-FIRST PAGE

Sun, 08 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने खंीचा भव्य कुंभ का खाका-FIRST PAGE
संशोधित
विज्ञापन

---
गंगा की शुचिता और कुंभ की भव्यता को कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: योगी
हरीतिमा अभियान और कुंभ-2019 के लिए 684 करोड़ रुपये की 13 विभागाें के 151 कार्यों की शुरुआत की
‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’ और ‘एक परिवार एक पंचवटी’ के विकास का संकल्प दिलाया

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।

हरीतिमा अभियान की शुरुआत के लिए शनिवार को संगमनगरी पुहंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि गंगा की शुचिता और कुंभ की भव्यता के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सीएम की अविरल गंगा और पर्यावरण के प्रति चिंता साफ झलक रही थी। लेकिन, कुंभ आयोजन की रूपरेखा को लेकर वह एकदम स्पष्ट दिखे। अफसराें को तैयारी की हिदायत देने के साथ प्रयागवासियों से भी 192 देश के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर योगी ने 684 करोड़ रुपये की 151 योजनाओं की शुरुआत की।
गंगा और यमुना नदी की वर्तमान स्थिति पर मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई की योजना वर्षों पुरानी है लेकिन, उपेक्षा से हालात बिगड़ते गए। उन्होंने कहा कि हरीतिमा अभियान और नमामि गंगे योजना अलग-अलग नहीं हैं। गंगा के किनारे पौधे लगाकर ही अविरल धारा की संकल्पना पूरी की जा सकती है। इसके लिए उन्होंने ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’ और ‘एक परिवार एक पंचवटी’ के विकास का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कुंभ दुनिया को एक भव्य आयोजन दिखाने का अवसर है। इसमें करोड़ों श्रद्धालुओं के साथ पूरे देश के छह लाख से अधिक गांवों के चार लाख से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें 192 देश के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भव्य आयोजन के लिए अक्तूबर तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लेने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सड़क, हवाई और जल मार्ग से आएंगे पर्यटक
0 कुंभ में पर्यटक सड़क, हवाई और जल तीनों मार्ग से आएंगे। मुख्यमंत्री ट्रेनों और बसाें के संचालन के साथ प्रयाग को हवाई मार्ग से जोड़ने की योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुंभ से पहले जल मार्ग से भी आवागमन शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए काम तेज कर दिया है।

000
हरीतिमा अभियान के मुख्य बिंदु
0 गंगा नदी के दोनों तरफ एक किमी दूरी तक होगा पौधरोपण
0 बिजनौर से बलिया तक 1150 किमी तक चलेगा अभियान
0 वन महोत्सव समेत खास तारीखों चलेगा पर विशेष अभियान
000
इनकी भी शुरुआत
0 मुख्यमंत्री ने हरीतिमा अभियान की वेबसाइट, मोबाइल एप लांच किया। गंगा के किनारे तथा रामपथ गमन मार्ग के दोनों तरफ विकसित औषधीय वनस्पतियों, जीवन आदि आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने गंगा स्वच्छता, स्वच्छता आदि के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed