{"_id":"59fb33144f1c1bd9538ba94d","slug":"181509634836-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलआईटी
Updated Thu, 02 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार की लड़ाई में सूचना प्रौद्योगिकी कारगर हथियार
0 ट्रिपलआईटी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह में ‘मेरा लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ विषय पर संगोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को ‘मेरा लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में किया गया। मुख्य वक्ता एनसीआर के मुख्य जन संपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए जनता को पूरी तरह से कानून संबंधी विषयों पर जागरूकता पैदा करना होगा।
बंसल ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस का प्रयोग सबसे प्रभावशाली हथियार सिद्ध हुए हैं। कहा की कानून का शासन होने के लिए उसकी समस्त जानकारी होना अति आवश्यक है। कार्यकारी मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. उमाशंकर तिवारी ने बताया कि सतर्कता सुशासन के लिए एक उपकरण है। उन्होंने सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश और प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु संस्थान द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के मुख्य द्वार व विभिन्न भवनों में बैनर व पोस्टर लगाकर लोगों को सतर्कता संबंधी आवश्यक सूचनाएं दी जा रही हैं। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बीटेक आईटी के छात्र सुग्रीव प्रसाद तथा स्लोगन प्रतियोगिता में कर्मचारी वर्ग में दीप दास विजयी रहे।