फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पूवोऱ्तर राज्यों की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त

पूवोऱ्तर राज्यों की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त

Wed, 16 Aug 2017 08:11 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
पूवोऱ्तर राज्यों की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त
पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन

0 इलाहाबाद के सैकड़ों यात्रियों को कैंसिल कराने पड़े अपने टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बिहार और असम में आई बाढ़ की वजह से वहां जाने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। बुधवार को संबंधित रूट की कई ट्रेनें निरस्त रहीं। इस वजह से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। जिन लोगों ने काफी पहले अपने टिकट संबंधित रूट पर चलने वाली ट्रेनों में करवा लिए थे, उन्हें मजबूरी में टिकट निरस्त करवाने पड़े।

बिहार और असम में आई बाढ़ से पिछले दो रोज से वहां जाने वाली तमाम ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं। बुधवार को भी रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को निरस्त किया गया। इसमें मुख्य रूप से डाउन लाइन की गाड़ी संख्या 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 15484 महानंदा एक्सप्रेस, 12506 नार्थ ईस्ट , 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 12424 राजधानी एक्सप्रेस शामिल रही। इसी तरह अप लाइन की 15483 महानंदा, 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12487 सीमांचल एक्सप्रेस, 14055 ब्रह्मपुत्र मेल, 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस भी निरस्त होने की वजह से जंक्शन नहीं आई। इस बारे में एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि बाढ़ की वजह से ही ट्रेनें निरस्त की गई है। यात्रियों को नियमानुसार उनका रिफंड दिया जा रहा है। उधर बताया जा रहा है कि पिछले दो दिन के दौरान संबंधित रूट के 800 से ज्यादा टिकट यात्रियों ने निरस्त करवाएं हैं।
विज्ञापन


आज निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
12487 सीमांचल एक्सप्रेस
12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
15483 महानंदा एक्सप्रेस
12423 राजधानी एक्सप्रेस
14055 ब्रह्मपुत्र मेल
12501 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल
15484 डाउन महानंदा
12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस
12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस
12502 डाउन पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed