फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.80 lakh cheated on the pretext of getting a job in Bahrain

Prayagraj News: बहरीन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.80 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
1.80 lakh cheated on the pretext of getting a job in Bahrain
बहरीन स्थित सुपर मार्केट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साइबर जालसाज ने नैनी निवासी अरविंद और उसके रिश्तेदार आशीष से 1.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने दोनों को व्हाट्एसएप पर फर्जी टूरिस्ट वीजा भेज दिया, लेकिन पैसों की और मांग होने पर ठगी का खुलासा हुआ। मामले की शिकायत साइबर सेल पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित अरविंद ने बताया कि वह खेती करता है। पिछले माह व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। लिखा था कि दुबई, बहरीन, कतर, सऊदी अरब, ओमान और कुवैत सहित अन्य देशों में नौकरी निकली है।
विज्ञापन

संपर्क करने पर आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद फैजान बताते हुए कहा कि उसका भरतपुर, नई दिल्ली में कार्यालय है। उसने कई लोगों को दुबई, कतर समेत अन्य कई देशों में नौकरी के लिए भेजा है। बहरीन के सुपर मार्केट में 130 दिनार माह के वेतन पर नौकरी निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद के हामी भरी और कहा कि वह और उसका रिश्तेदार आशीष बहरीन जाना चाहते हैं। ठग ने दो लाख में डील की और कोरियर से पासपोर्ट मंगवा लिया। इसके बाद दोनों से 90-90 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

----

व्हाट्एसएप पर भेजा फर्जी टूरिस्ट वीजा
शिकायतकर्ता बताया कि 11 सितंबर को ठग ने व्हाट्सएप पर बहरीन का वीजा भेजा और कहा कि टिकट के लिए दो लाख रुपये लगेंगे। इसके बाद आरोपी बार-बार फोन कर पैसे की मांग करने लगा। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने अपना नंबर बंद कर दिया। छानबीन करने पर पता चला कि फर्जी टूरिस्ट वीजा है।
---

ठगी से ऐसे बचें

- व्हाट्सएप, फेसबुक समेत अन्य प्लेटफाॅर्म पर आए नौकरी के मैसेज से बचें।
- बिना सत्यापन के किसी को न तो पैसे और न ही कोई दस्तावेज भेजें।
- नौकरी के नाम पर आने वाले मैसेज अधिकतर फर्जी होते हैं, इनसे दूरी बनाएं।
- ठगी का शिकार होने पर साइबर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed