फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   18 nominated for protesting against funeral of Engineer, 15 cases registered against unknown

इंजीनियर के अंतिम संस्कार के विरोध पर 18 नामजद, 15 अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 07 May 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
18 nominated for protesting against funeral of Engineer, 15 cases registered against unknown
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शंकरघाट विद्युत शवदाह गृह में कोरोना संक्रमित इंजीनियर का अंतिम संस्कार किए जाने का विरोध करने वालों पर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में 18 लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ केस लिखा गया है। शंकरघाट तेलियरगंज में बुधवार सुबह से ही गहमागहमी थी। स्थानीय पार्षद रंजन कुमार की अगुवाई में जुटे लोगों ने कोरोना संक्रमित इंजीनियर के अंतिम संस्कार किए जाने पर संक्रमण फैलने की आशंका जताई थी।

विज्ञापन


लोगों का कहना था कि शवदाह गृह की चिमनी नीची है, इसलिए धुआं बस्ती में फैलेगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई घंटे अफरातफरी मची रही। सूचना पर वहां पहुंची शिवकुटी पुलिस ने लोगों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद रसूलाबाद में क्रियाकर्म कराने पर भी सहमति नहीं बनी। देर शाम शिवकुटी पुलिस ने 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 18 को नामजद किया है। 

विज्ञापन

18 nominated for protesting against funeral of Engineer, 15 cases registered against unknown
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दारागंज शवदाह गृह की भट्ठी पांच महीने से खराब

शंकरघाट में लोगों का विरोध देखते हुए प्रशासन ने नगर निगम से दारागंज विद्युत शवदाह गृह में कोरोना संक्रमित इंजीनियर की अंत्येष्टि कराने की बात कही तो बताया गया कि वहां की भट्ठी पांच महीने से खराब है। लॉकडाउन के चलते भट्ठी मरम्मत का काम भी नहीं हो पा रहा है। 

रसूलाबाद घाट से कर्मकांड कराने से भी हटे

शंकरघाट पर अंतिम संस्कार न कराकर रसूलाबाद में स्थान देखने पहुंचे अफसरों को तब मायूसी हुई, जब उन्हें पता चला कि चिता लगाने वाला ही नहीं है। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना पाकर घाट से चिता लगाने वाले ही नहीं कर्मकांड कराने वाले भी हट गए। लोगों को भय था कि कहीं वे स्थानीय लोगों के गुस्से का शिकार न हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed