फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   18.76 lakh registrations for UPPSC exams, it has been made mandatory to appear in the exam

UPPSC : यूपीपीएससी की परीक्षाओं के लिए 18.76 लाख रजिस्ट्रेशन, परीक्षा में बैठने के लिए किया गया है अनिवार्य

Thu, 31 Oct 2024 12:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 12:24 PM IST
सार

आयोग जल्द ही सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा भर्ती का विज्ञापन जारी करने वाला है। दिवाली के बाद विज्ञापन किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। इसके तहत सहायक अभियंता के तकरीबन ढाई सौ पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
18.76 lakh registrations for UPPSC exams, it has been made mandatory to appear in the exam
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ओटीआर के सत्यापन में आई तकनीकी समस्या के समाधान के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 18.76 लाख से ऊपर पहुंच गई है, जो आने वाले समय में आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होंगे।

विज्ञापन


आयोग जल्द ही सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा भर्ती का विज्ञापन जारी करने वाला है। दिवाली के बाद विज्ञापन किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। इसके तहत सहायक अभियंता के तकरीबन ढाई सौ पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। क्योंकि, बिना ओटीआर नंबर के आयोग की किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

विज्ञापन

इन दिनों सीधी भर्ती के 109 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ओटीआर में दिक्कत आ रही थी। दरअसल, ओटीआर नंबर के सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों के ईमेल आईडी और मोबाइल फोन नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आता है। तकनीकी दिक्कत के कारण अभ्यर्थियों को उनकी ईमेल आईडी पर ओटीपी नहीं मिल रहा था।

संख्या 20 लाख पूरे होने के आसार

इस वजह से अभ्यर्थी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे थे। आयोग ने समस्या का समाधान करते हुए ऐसे अभ्यर्थियों को विकल्प दिया कि वे केवल अपने मोबाइल पर ही ओटीपी प्राप्त करके ओटीआर नंबर का सत्यापन करा सकते हैं। तकनीकी समस्या के समाधान के बाद अभ्यर्थियों को अपने ईमेल आईडी पर मिलने वाले ओटीपी के माध्यम से ओटीआर नंबर को सत्यापित कराना होगा। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को केवल मोबाइल फोन के माध्यम से ओटीआर नंबर के सत्यापन की सुविधा मिलने के बाद रजिस्ट्रेशन की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुधवार शाम तक 1876296 अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर प्राप्त हो चुका है। नई भर्तियों के विज्ञापन जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन की संख्या 20 लाख से ऊपर पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed