फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागघाट-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रही निरस्त, परेशान हुए यात्री

प्रयागघाट-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रही निरस्त, परेशान हुए यात्री

Thu, 09 May 2019 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रयागघाट-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रही निरस्त, परेशान हुए यात्री
प्रयागघाट-कानपुर इंटरसिटी रही निरस्त, यात्री परेशान
विज्ञापन

0 बदले रास्ते से आने की वजह से तीन घंटे की देरी से गई ऊंचाहार एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागघाट से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से बुधवार को यात्रियोें को परेशानी हुई। कुंडा, ऊंचाहार की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों को खासा दिक्कत हुई। इस रूट पर यात्रियों को विकल्प के रूप में सिर्फ पैसेंजर ट्रेन ही मिली, जो कानपुर पहुंचने में सात घंटे का समय लेती है। इस वजह से तमाम यात्रियों ने सड़क मार्ग से ही जाने में भलाई समझी।

दरअसल, रेलवे की ओर से उन्नाव के निकट रखरखाव का कार्य किया जाना था। इसी वजह से कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दोनों ओर से निरस्त कर दी गई। इसके अलावा चंडीगढ़-प्रयागघाट ऊंचाहार एक्सप्रेस भी वाया लखनऊ के रास्ते चलाई गई। इससे ऊंचाहार भी प्रयागघाट पहुंचते-पहुंचते 3.45 घंटे लेट हो गई। विलंब से आने की वजह से अप ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से शाम 4.35 बजे रवाना हुई, जबकि इसकी रवानगी का वक्त दिन में 1.35 बजे है। उधर, इलाहाबाद जंक्शन से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में लंबी प्रतीक्षा सूची के मद्देनजर रेलवे ने दस मई से 31 मई के मध्य स्लीपर श्रेणी के एक अतिरिक्त कोच को जोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed