फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बड़े हनुमान का आशीर्वाद लेकर निकलेंगी प्रियंका

बड़े हनुमान का आशीर्वाद लेकर निकलेंगी प्रियंका

Mon, 18 Mar 2019 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
बड़े हनुमान का आशीर्वाद लेकर निकलेंगी प्रियंका
बड़े हनुमानजी का आशीर्वाद लेकर
विज्ञापन

कांग्रेस में जान फूंकने निकलेंगी प्रियंका
0 संगम तट से तीन दिवसीय चुनावी दौरा आज से, गंगा की दुर्दशा पर पीएम मोदी को घेरने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी त्रिवेणी धारा की आरती उतारकर और बड़े हनुमानजी का आशीर्वाद लेकर गंगा के रास्ते कांग्रेस में जान फूंकने निकलेंगी। प्रियंका इस दौरान प्रयागराज से वाराणसी के बीच की संसदीय सीटों के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों के अलावा गरीबों-बुनकरों, किसानों से सीधा संवाद करेंगी। वह घाटों पर रुकेंगी और गांवों की गलियों में घूमेंगी भी। इस दौरान कई जगह सूख रही गंगा की दुर्दशा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला कर सकती हैं।
प्रियंका गांधी सोमवार की सुबह 8:40 बजे संगम नोज पहुंचेंगी। वहां वह त्रिवेणी की पावन धारा का दुग्धाभिषेक, सर्व मंगल की कामना से पूजा करने के बाद आरती उतारेंगी। इसके बाद वह बड़े हनुमानजी के दरबार में शीश नवाने पहुंचेंगी। इसके बाद वह किला घाट से मोटर बोट से सीधे अरैल पहुंचेंगी। अरैल से सड़क मार्ग से उनका काफिला 9:30 बजे मनइया पहुंचेगा। मनइया से मोटरबोट से उनकी जलयात्रा आरंभ होगी। इस दौरान नाव पर चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। कुछ युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ वह गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के मुद्दों, उद्योगों की खस्ताहाली पर चर्चा करेंगी। इसके बाद वह दिन के 11 बजे दुमदुमा पहुंचेंगी। वहां वह मीटिंग के जरिए जनता से संवाद करेंगी। यहां से होकर दोपहर 12 बजे प्रियंका की मोटरबोट सिरसा पहुंचेगी। यहां भी लोगों से मुलाकात करेंगी। एक बजे प्रियंका हंडिया स्थित ऐतिहासिक लाक्षागृह पहुंचेंगी। यहां किसानों के साथ चौपाल लगाएंगी। मांडा से सड़क मार्ग से महेवा-डेमूपुर होकर अतिथिगृह में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए महेश यादव के परिजनों से मिलेंगी। प्रियंका की इस जलयात्रा को कांग्रेस में नई जान फूंकने के तौर पर देखा जा रहा है। प्रयागराज से काशी के बीच प्रियंका गंगा की दुर्दशा से रूबरू होंगी। कई जगह रेत के टीले उभरने और गंगा में प्रवाह न होने की जानकारी उन्हें पहले ही दी जा चुकी है। अब वह अपनी इस यात्रा के दौरान सचाई देखेंगी और गंगा की दुर्दशा के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरेंगी।
विज्ञापन


एसपीजी ने लिया सुरक्षा का जायजा, तैयारियों को अंतिम रूप
प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जलयात्रा के रूट पर सुरक्षा और घाटों पर होने वाली बैठकों, परिचर्चाओं की तैयारियों को रविवार देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के साथ एसपीजी ने किला घाट के बाद मनइया, दुमदुमा, लाक्षागृह का मुआयना किया। इस दौरान प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी ने तैयारियों को परखा। साथ ही कुछ खास पहलुओं को लेकर कांग्रेसियों से जानकारी भी ली। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव जुबैर अहमद, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, तलत अजीज, हसीब अहमद, गौरव पांडेय, पुष्पराज पांडेय, सुरेंद्र शुक्ला, उदय यादव समेत तमाम नेता मौजूद थे। रामपुर की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी कई कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का जायजा लिया। स्वागत के लिए जगह-जगह नेताओं-कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed