फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टीईटी पास करने के बाद भी नौकरी से रह जाएंगे वंचित

टीईटी पास करने के बाद भी नौकरी से रह जाएंगे वंचित

Sun, 02 Dec 2018 06:51 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
टीईटी पास करने के बाद भी नौकरी से रह जाएंगे वंचित
टीईटी पास करने के बाद भी नौकरी से रह जाएंगे वंचित
विज्ञापन

0 भर्ती के इंतजार में ओवरएज हो गए कई बीएड डिग्रीधारक
0 आयु सीमा में छूट के लिए मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को कम से कम इतना अंदाज हो गया है कि परीक्षा में पास होंगे या नहीं। हालांकि इनमें कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो टीईटी उत्तीर्ण होने के बावजूद भविष्य में नौकरी से वंचित रह जाएंगे, क्योंकि वे ओवरएज हो चुके हैं। बीएड डिग्रीधारक इन अभ्यर्थियों ने अब मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की है कि उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाएगी और 68500 शिक्षक भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाए।
संजय कुमार मिश्र, नीलेश शर्मा, विजय शंकर यादव, रेखा शुक्ला, रूमी तिवारी, संजय पांडेय, राजीव तिवारी समेत हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने वर्ष 2011 में बीएड करने के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) भी उत्तीर्ण की थी। इसके बाद सभी नौकरी के इंतजार में बैठे रहे। पिछली 68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा में बीएड डिग्रीधारकों को शामिल होने की अनुमति नहीं मिली थी। इसमें केवल बीटीसी वाले शामिल हुए थे। अब अगली 68500 शिक्षक भर्ती शुरू होने जा रही है और इसमें बीएड डिग्रीधारकों को भी शामिल होने की अनुमति दी गई है लेकिन 2011 में प्राप्त की गई टीईटी की उपाधि अमान्य हो चुकी है, क्योंकि यह पांच साल के लिए ही मान्य होती है। इसके बाद टीईटी दोबारा उत्तीर्ण करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब अगली 68500 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में 2011 में टीईटी उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थी इस बार फिर टीईटी में शामिल हुए। अभ्यर्थी संजय मिश्र और उनके साथियों का कहना है कि टीईटी की उत्तरकुंजी जारी होने के बाद यह तय हो गया है कि वे टीईटी में उत्तीर्ण होने जा रहे हैं लेकिन शिक्षक भर्ती का इंतजार करते-करते अब ओवरएज हो चुके हैं। ऐसे में टीईटी उत्तीर्ण करने के बाद भी ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। संजय और अन्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाए और कुछ वेटेज मार्क्स भी दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed