{"_id":"5b7c65c642c79246361b0ede","slug":"171534879174-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल िदेने जा रहे दंपत िको दबोचा-KAUSHAMBI","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल िदेने जा रहे दंपत िको दबोचा-KAUSHAMBI
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। कोखराज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम ककोढ़ा गांव स्थित एक देव स्थान पर अपने मासूम बेटे की बलि देने जा रहे दंपति को हिरासत में ले लिया। मौके से गड़ासा व फूल माला बरामद हुई है। मामले में अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस दंपति से पूछताछ कर रही है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सुभाष मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। ग्रामीणों के मुताबिक वह तंत्र-मंत्र के फेर में भी रहता है। उसकी पत्नी मीना की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही है। दवाओं से आराम नहीं मिला तो वह खुद ही झाड़-फूंक करने लगा। बताया जाता है कि मंगलवार शाम वह अपने दो वर्षीय बेटे आर्यन और पत्नी को लेकर ककोढ़ा गांव स्थित देव स्थान पहुंचा। वहां बेटे को लिटाकर उसके ऊपर फूल-माला चढ़ा दी और धूपबत्ती सुलगाकर मंत्र पढ़ने लगा। पास में ही गड़ासा भी रखे हुए था।
इसी बीच मीना ने बेटे के पेट में दांत से काटा, जिससे वह रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दंपति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गांव वालों का कहना है कि दंपति बच्चे की बलि देने की तैयारी कर रहा था। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि पूछताछ के बाद रिपोर्ट लिखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ एसएन पाठक का कहना है कि दंपति ने बच्चे का पेट नोंच डाला था, उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।