{"_id":"5991ad4f4f1c1bdf098b48dd","slug":"171502719311-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मासूमों की मौत पर विद्यार्थियों ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मासूमों की मौत पर विद्यार्थियों ने जताया शोक
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में मासूमों की मौत पर विद्यार्थियों ने जताया शोक
इलाहाबाद। गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत पर शांतिपुरम स्थित शिव गंगा विद्या मंदिर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शोक प्रकट किया। विद्यार्थियों ने मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए महादेव से प्रार्थना की। निर्णय लिया कि मच्छर जनित एवं गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए विद्यालय में स्वच्छता का विशेष शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर समाज एवं पर्यावरण विकास संस्थान के सदस्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने अस्पताल में हुई इस लापरवाही को अपराधिक कृत्य बताया। कहा कि 15 अगस्त को झंडारोहण के बाद विद्यार्थी हस्ताक्षर अभियान चलाकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे। इसमें उप प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी भी मौजूद थे।