फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पदोन्नति के बजाए समायोजन का फैसला गलत

पदोन्नति के बजाए समायोजन का फैसला गलत

Thu, 13 Jul 2017 08:39 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
पदोन्नति के बजाए समायोजन का फैसला गलत
पदोन्नति के बजाए समायोजन का फैसला गलत
विज्ञापन

- राजकीय शिक्षकों ने समायोजन के फैसले पर जताई नाराजगी।
- राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में सूची पर खड़े किए गए सवाल

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ ने सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के लिए जारी की गई सूची पर सवाल खड़े किए हैं। संघ की बृहस्पतिवार को जीजीआईसी में हुई बैठक में शिक्षकों की पदोन्नति के बजाए समायोजन के फैसले पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि समायोजन के लिए जो सूची जारी की गई है, वह गलत है। इसमें जूनियर की जगह सीनियर के नाम मनमाने तरीके से शामिल करने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि सूची में कुछ ऐसे शिक्षकों के भी नाम हैं जो अगले वर्ष सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
बैठक में कहा गया कि प्रवक्ता एवं एलटी की सेवा शर्तें अलग-अलग हैं तो उनसे एलटी ग्रेड की कक्षाओं को क्यों पढ़वाया जाएगा। ऐसे तो एलटी वाले भी इंटर की कक्षाओं को पढ़ाने की पूरी योग्यता रखते हैं और प्रवक्ता से पहले स्कूलों में कार्यरत हैं। ऐसे में एलटी वाले ही क्यों हटाए जाएं। वक्ताओं ने कहा कि समायोजन के पहले उन अधिकारियों को दंडित किया जाए जिन्होंने शिक्षकों को सरप्लस अध्यापकों के रहते भी स्कूलों में भेजा। आरोप लगाया गया कि यह काम धन उगाही के लिए किया गया। बैठक का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय महामंत्री डॉ.रवि भूषण ने बताया कि जब पदोन्नति कर देने मात्र से समस्या का समाधान हो सकता है तो अधिकारी समायोजन के पीछे क्यों पड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पदोन्नति के लिए सीआर पहले ही मांगी जा चुकी है। पदोन्नति की प्रक्रिया रोककर समायोजन करना कितना उचित है, यह अधिकारी ही बता सकते हैं। उन्होंने इसके खिलाफ न्यायालय जाने की भी चेतावनी दी। बैठक में सूची में समायोजन के लिए नामित शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ मौजूद अहमद, राकेश कुमार, रमेश वर्मा, जुबैर अहमद, बीएल पाल, आरएल पाल, संगीता, सुषमा यादव, रंजना, वंदना, रंजना मिश्रा, चांदना, ममता आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed