फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि, महाविद्यालयों में प्रवेश, कैंपस

इविवि, महाविद्यालयों में प्रवेश, कैंपस

Wed, 12 Jul 2017 09:27 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
इविवि, महाविद्यालयों में प्रवेश, कैंपस
बीएससी में 40 ने लिए दाखिले
विज्ञापन

बीएससी होम साइंस में मात्र एक छात्रा ने लिया प्रवेश

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बुधवार को बीएससी बायोलॉजी में 39 छात्र-छात्राओं एवं बीएससी होम साइंस में मात्र एक छात्रा ने प्रवेश लिया। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को प्रवेश भवन में विद्यार्थियों की संख्या कम रही।
इविवि में बीएससी बायो में प्रवेश के लिए बुधवार को ओपेन कैटेगरी में 97 या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसके साथ एससी कोटे में 60 या उससे अधिक अंक तथा एसटी कोटे के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया। इसमें जनरल कैटेगरी में 10 छात्राएं एवं चार छात्र, ओबीसी में तीन छात्र एक छात्रा, एससी में नौ छात्राएं, 10 छात्र तथा एसटी कोटे में दो छात्रों ने प्रवेश लिया। इसी तरह बीएससी होम साइंस के लिए ओपेन कैटेगरी का कटऑफ 60 या उससे अधिक अंक, ओबीसी के लिए 54 या उससे अधिक, एससी के लिए 15 या उससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया लेकिन इसमें मात्र एससी कोटे की मात्र एक छात्रा ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

प्रवेश समिति के चेयरमैन राजीव सिंह के मुताबिक इविवि में 13 जुलाई को बीएससी मैथ्स में प्रवेश होंगे। इसके लिए ओपेन कैटेगरी में 116 या उससे अधिक अंक पाने वालों, एससी कोटे में 67 या उससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी कोटे के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसी तरह 14 जुलाई को बीएससी बायोलॉजी एवं बीएससी होम साइंस में प्रवेश होगा। बीएससी बायोलॉजी के लिए ओपेन कैटेगरी में 91 या उससे अधिक तथा एससी में 50 या उससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी कोर्ट से सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जबकि बीएससी होम साइंस के लिए ओपेन कैटेगरी का कटऑफ 60 या उससे अधिक अंक, ओबीसी के लिए 54 या उससे अधिक अंक निर्धारित है। एससी एवं एसटी कोटे के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
खेल कोटा में प्रवेश 17 एवं 18 जुलाई को
इलाहाबाद। इविवि में खेल कोटा के तहत बीकॉम, बीएएलएलबी एवं बीएफए में प्रवेश 17 जुलाई तथा बीए, बीएससी में प्रवेश 18 जुलाई को होगा। खेल आयोजक एसएन सिंह के मुताबिक अभ्यर्थी प्रमाण पत्रों की मूल एवं फोटो प्रति के साथ सुबह नौ से डेढ़ बजे के बीच प्रवेश भवन पर उपस्थित हों।

00
महाविद्यालयों में हुए प्रवेश, आज की कटऑफ जारी
एडीसी, जगत तारन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, ईश्वर शरण में चल रही है प्रवेश प्रक्रिया

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
महाविद्यालयों में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। बुधवार को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज एडीसी एवं जगत तारन डिग्री कॉलेज में काफी छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए। एडीसी, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 13 जुलाई को प्रवेश के लिए कटऑफ भी जारी किया गया।
एडीसी में बीकॉम, बीएससी, बीए में प्रवेश आज
एडीसी के कीडगंज परिसर में बीकॉम में सामान्य एवं ओबीसी श्रेणी के 75 या उससे अधिक अंक पाने वाले तथा एससी एवं एसटी के सभी छात्र अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। बीएससी में सामान्य एवं ओबीसी श्रेणी के 90 या उससे अधिक अंक पाने वाले, एससी श्रेणी के 55 या उससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी श्रेणी के सभी अभ्यर्थी छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं। बीए के लिए सामान्य एवं ओबीसी श्रेणी के 60 या उससे अधिक अंक वाले, एससी एवं एसटी के सभी अभ्यर्थी छात्र प्रवेश ले सकते हैं। एडीसी के जीरो रोड स्थित परिसर में सामान्य एवं ओबीसी की 85 या उससे अधिक अंक पाने वाली तथा एससी एवं एसटी श्रेणी की सभी छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं। बीए में बीएस में सामान्य श्रेणी की 60 या उससे अधिक, ओबीसी की 54 या उससे अधिक, एससी की 20 या उससे अधिक अंक पाने वाली तथा एसटी श्रेणी की सभी छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 11 बजे के बीच रिपोर्टिंग करना होगा, जबकि प्रवेश प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ से 12 बजे के बीच होगी।
जेटी में बीए, एमए में होंगे प्रवेश
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 13 जुलाई को बीए में 80 या उससे अधिक पाने वाली सभी छात्राओं का प्रवेश होगा, जबकि 14 जुलाई को 30 या उससे अधिक अंक प्राप्त आरक्षित वर्ग की एससी श्रेणी की छात्राओं का प्रवेश होगा। इसके साथ एमए संस्कृत एवं अर्थशास्त्र विषय में भी 13 जुलाई को प्रवेश होंगे। इविवि के पीजीएटी 2017 में सामान्य वर्ग-40, ओबीसी वर्ग-36 तथा एससी एवं एसटी कोटे से शामिल सभी छात्राएं प्रवेश ले सकेंगी। इसके अलावा 14 जुलाई को ही बीकॉम में एससी श्रेणी की सभी छात्राओं का प्रवेश होगा। प्रवेश प्रक्रिया सुबह नौ से साढ़े 11 बजे के बीच पूरी होगी।

श्यामा प्रसाद में सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश
फाफामऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बीए में सामान्य वर्ग के 60 या उससे अधिक अंक पाने वाले तथा एससी, एसटी के सभी विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। इसी तरह बीएससी (गणित), बीएससी (बायो) तथा बीकाम में सामान्य वर्ग के 60 या उससे अधिक अंक तथा एससी, एसटी वर्ग के सभी विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।
ईश्वर शरण में प्रवेश को कटऑफ जारी
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम एवं बीएससी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया गया है। 13 जुलाई को बीए सामान्य वर्ग 90 या उससे अधिक अंक, एससी 30 या उससे अधिक अंक तथा एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। इसी तरह बीकॉम में सामान्य वर्ग 73 या उससे अधिक अंक (सीमित सीट) एससी पांच या उससे अधिक अंक तथा एसटी कोटे के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। बीएससी गणित में सामान्य वर्ग 60 अंक तथा एसटी के सभी अभ्यर्थी, बीएससी बायो में सामान्य वर्ग 60 अंक, ओबीसी 54 तथा एससी एवं एसटी के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।
000000
इतिहास विभाग में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के दक्षिणी पार्श्व विस्तार एवं छात्राओं के लिए सामान्य कक्ष, कंप्यूटर लैब का उद्घाटन बुधवार को कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू ने किया। इस मौके पर डीन कला संकाय प्रो.केएस मिश्र, प्रो.हेरम्ब चतुर्वेदी, प्रो.पीएन विश्वकर्मा, डॉ.संजय श्रीवास्तव, डॉ.पीएस हरीश, डॉ.अविनाश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

00000000000000000
कैंपस
0 इविवि के कॉग्नेटिव साइंस में क्रेट पास एवं जेआरएफ अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सीबीसीए में पुनीत कुमार से संपर्क करें। इंटरव्यू की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

0 इविवि एलएलबी आनर्स छठा सेमेस्टर फाइनल सत्र 2016-17 का परीक्षाफल घोषित हो गया है। परीक्षाफल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
0 इविवि भूगोल विभाग के शोध छात्र 21 जुलाई तक वर्ष 2016-17 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट जमा करें। प्रेजेंटेशन 28 जुलाई को 11 बजे से होगा।
0 इविवि एमटेक इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग एवं एमटेक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी सत्र 2017-18 में प्रवेश की तिथि 21 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
0 राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में बीए सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए यूजीएटी में शामिल छात्राएं सुबह 10 से दिन में तीन बजे के बीच संपर्क करें।
0 राजर्षि टंडन महाविद्यालय में एमए राजनीतिशास्त्र एवं हिन्दी सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए इविवि की पीजीएटी में शामिल छात्राएं सुबह 10 से दो बजे के बीच संपर्क करें।
0 सीएमपी डिग्री कॉलेज विधि संकाय तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर 2017-18 की कक्षाएं 17 जुलाई से नियमित चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed