फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   17 kg tumor removed from woman's stomach in SRN Hospital, even doctors were surprised

सफलता : एसआरएन अस्पताल में महिला के पेट से निकाला गया 17 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर भी हो गए हैरान

Sun, 11 Feb 2024 01:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 01:29 PM IST
सार

पेट में दर्द के चलते 30 जनवरी को अमिलिया निवासी रामकली देवी को एसआरएन अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। परिजनों ने बताया कि उन्हें दो वर्ष पहले ट्यूमर पता चला था। सर्जरी न कराने के कारण ट्यूमर 25.8 सेमी लंबा, 20.1 सेमी चौड़ा और 30.6 सेमी गहरा हो गया था।

विज्ञापन
17 kg tumor removed from woman's stomach in SRN Hospital, even doctors were surprised
एसआरएन अस्पताल में महिला के पेट से निकला ट्यूमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के चिकित्सकों ने शुक्रवार को एक 50 वर्षीय महिला के पेट की सर्जरी करके 17 किलो का ट्यूमर निकाला। यह सर्जरी तीन घंटे चली है। ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है। जनरल सर्जरी विभाग के चिकित्सकों का दावा है कि यह एसआरएन अस्पताल में निकाला गया अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर है।

विज्ञापन


पेट में दर्द के चलते 30 जनवरी को अमिलिया निवासी रामकली देवी को एसआरएन अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। परिजनों ने बताया कि उन्हें दो वर्ष पहले ट्यूमर पता चला था। सर्जरी न कराने के कारण ट्यूमर 25.8 सेमी लंबा, 20.1 सेमी चौड़ा और 30.6 सेमी गहरा हो गया था। ऑपरेशन न करा पाने के कारण महिला का पेट फूलने लगा। दर्द निवारक दवा खाकर काम चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


सीटी स्कैन से पता लगा कि महिला के पेट में गांठ है, जिसमें कुछ तरल पदार्थ खून के थक्के जैसा था। यह गांठ महिला के बच्चेदानी में थी। गांठ के अंदर काफी घाव थे। गांठ से खून का रिसाव भी हो रहा था। इससे बच्चेदानी का कुछ हिस्सा सड़ गया था। मरीज में खून की कमी हो गई थी। डॉक्टरों ने महिला को चार यूनिट खून और चार यूनिट सीरम चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. अखिलेश कुमार यादव, डॉ. शेषनाथ, डॉ. अत्रेयी शाहा, डॉ. नितीश, डॉ. आकाश ने सर्जरी करके बच्चेदानी और ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला। इस उपलब्धि के लिए एनेस्थीसिया विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमन ओहारी ने सभी को बधाई दी।

17 किलो का ट्यूमर निकालने की उपलब्धि बड़ी है। इसके लिए जनरल सर्जरी विभाग के सभी चिकित्सकों और सहयोगी टीम को मेरी ढेरों शुभकामनाएं हैं। उनकी मेहनत से यह सफल सर्जरी हुई है। डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज


यह सर्जरी काफी जटिल थी। महिला को काफी दर्द हो रहा था। टीम ने इस सर्जरी को करने से पहले काफी पड़ताल की, जिसके बाद यह कामयाबी मिल सकी। डॉ. अखिलेश कुमार यादव, जनरल सर्जन, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed