फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   16750 posts of TGT, 2522 posts of PGT vacant, 1017 posts of Assistant Professor vacant across the state

यूपी :प्रदेश भर में टीजीटी के 16750, पीजीटी के 2522 पद खाली, असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पद खाली

Wed, 12 Jul 2023 05:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 05:09 PM IST
सार

पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा था कि प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) के 71684 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 16750 पद रिक्त पड़े हैं। वहीं, प्रवक्ता (पीजीटी) के 22254 पद स्वीकृत हैं और इनमें से 2522 पद रिक्त पड़े हैं।

विज्ञापन
16750 posts of TGT, 2522 posts of PGT vacant, 1017 posts of Assistant Professor vacant across the state
SELF EMPLOYMENT LOAN - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार की मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक से आस लगाए बैठे अभ्यर्थियों को कोई राहत नहीं मिली। नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन का प्रस्ताव पारित न होने पर अभ्यर्थियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि साल भर से लंबित भर्तियों का क्या होगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा था कि प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) के 71684 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 16750 पद रिक्त पड़े हैं। वहीं, प्रवक्ता (पीजीटी) के 22254 पद स्वीकृत हैं और इनमें से 2522 पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन


इस तरह टीजीटी-पीजीटी के कुल 19272 पद खाली हैं। इनमें से 4163 पदों पर भर्ती के लिए अगस्त-2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सदस्यों के सभी 10 पद खाली हैं और अध्यक्ष का कार्यकाल भी अप्रैल में पूरा हो चुका है। भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़े, इसके लिए नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी यह मांग भी कर रहे हैं कि विज्ञापित किए गए 4163 पदों के अतिरिक्त टीजीटी-पीजीटी के रिक्त पड़े 15109 पदों को भी टीजीटी/पीजीटी भर्ती परीक्षा-2022 में शामिल किया जाए। वहीं, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयाें में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदाें पर भी भर्ती के लिए अगस्त 2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस भर्ती के लिए भी परीक्षा तिथि अब तक घोषित नहीं की गई है।

भर्ती कराने वाले उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में सदस्यों के छह में से चार पद खाली हैं और अध्यक्ष का कार्यकाल फरवरी में पूरा हो चुका है। इस भर्ती प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाने के लिए नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन का इंतजार किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि कैबिनेट की बैठक में इस मसले पर कोई निर्णय जरूर लिया जाएगा, लेकिन उन्हें इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed