फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूपी बोर्ड हाईस्कूल प्रारंभिक गणित में आधे हो गए फेल

यूपी बोर्ड हाईस्कूल प्रारंभिक गणित में आधे हो गए फेल

Sat, 27 Apr 2019 06:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल प्रारंभिक गणित में आधे हो गए फेल
सभी केंद्र---
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल प्रारंभिक गणित में आधे हो गए फेल
0 गणित में परीक्षार्थियों के डर को देखते हुए इस बार सीबीएसई ने भी प्रारंभिक गणित का विकल्प दिया
प्रयागराज। पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल के परीक्षार्थियों में गणित का डर भारी रहा। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में प्रारंभिक गणित का परीक्षाफल मात्र 50.63 फीसदी रहा जबकि गणित का परिणाम 73.68 फीसदी रहा। प्रारंभिक गणित में पंजीकृत 106892 परीक्षार्थियों में 54120 परीक्षार्थी ही पास हुए। गणित में पंजीकृत 1912491 परीक्षार्थियों में से 1409206 परीक्षार्थी पास हुए। दसवीं में छात्रों के गणित के डर को देखते हुए अबकी बार सीबीएसई ने भी यूपी बोर्ड की तर्ज पर गणित के विकल्प के तौर पर प्रारंभिक गणित का विकल्प दिया है।

परीक्षा में सबसे कम परीक्षार्थियों वाले विषय नेपाली का परिणाम शत प्रतिशत रहा। गृह विज्ञान का परिणाम 94.46 फीसदी रहा। यूपी बोर्ड परीक्षा में अनिवार्य विषय हिंदी में शामिल 29.50 लाख परीक्षार्थियों में 23.76 फीसदी पास हुए, अर्थात हिंदी का परिणाम 80.54 फीसदी रहा। प्रारंभिक हिंदी में पंजीकृत 1809 परीक्षार्थियों में से 1507 पास हुए। अंग्रेजी का परीक्षाफल 79.03 फीसदी रहा। अंग्रेजी परीक्षा में शामिल 2395834 परीक्षार्थियों में 1893341 परीक्षार्थी पास हुए। गणित जैसा अंक देने वाले संस्कृत में इस बार मात्र 67.63 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए। विज्ञान में 79.35 फीसदी जबकि सामाजिक विज्ञान में 80.52 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। मानव विज्ञान जैसे विषय में पंजीकृत कुल 136 परीक्षार्थियों में से 111 परीक्षा पास हो गए, इस प्रकार मानव विज्ञान का परिणाम 81.62 फीसदी रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed