फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कॉलेज आवंटित, नियुक्ति पत्र जारी

कॉलेज आवंटित, नियुक्ति पत्र जारी

Mon, 18 Mar 2019 08:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज आवंटित, नियुक्ति पत्र जारी
कॉलेज आवंटित, नियुक्तिपत्र जारी
विज्ञापन

0 असिस्टेंट प्रोफेसर के 315 चयनित अभ्यर्थियों को होली का तोहफा
0 ऑनलाइन काउंसलिंग पूरी होने के तीन घंटे के भीतर ही मिला मैसेज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। विज्ञापन संख्या 46 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित 315 अभ्यर्थियों को सोमवार को होली का तोहफा मिल गया। ऑनलाइन काउंसलिंग पूरी होने के तीन घंटे के भीतर ही उच्च शिक्षा निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करने हुए नियुक्तिपत्र जारी कर दिया। अभ्यर्थियों को 21 दिनों के भीतर ज्वाइन करना है।
अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 46 के तहत तीन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 315 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इनमें रसायन विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 137, भौतिक विज्ञान में 72 और जीव विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 106 पद शामिल हैं। नियुक्ति के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग पिछले साल अक्तूबर में होनी थी, लेकिन काउंसलिंग अचानक स्थगित कर दी गई और अभ्यर्थियों से कहा गया कि ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। यह प्रक्रिया भी चार माह तक अटकी रही। अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करनी पड़ी।
विज्ञापन

वहां से राहत मिलने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने छह, सात एवं आठ मार्च को ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत अभ्यर्थियों से कॉलेज आवंटन के लिए विकल्प भरवाए, लेकिन डाटा में गड़बड़ी आ गई। ऐसे में निदेशालय को काउंसलिंग दोबारा करानी पड़ी। 16, 17 एवं 18 मार्च को अभ्यर्थियों ने कॉलेज आवंटन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरे। विकल्प सोमवार को दोपहर 1.59 बजे तक भरे जाने थे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम पांच बजे से पहले उच्च शिक्षा निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। निदेशालय की ओर से कॉलेजों को भी पत्र भेजकर सूचित कर दियाग या है। चयनित अभ्यर्थियों को 21 दिनों के भीतर ज्वाइन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed