{"_id":"5c75a1bbbdec22739f7583c3","slug":"161551212987-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए आमरण अनशन करेंगे चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए आमरण अनशन करेंगे चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियुक्ति के लिए आमरण अनशन करेंगे चयनित
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन के बावजूद आवंटित नहीं हुए कॉलेज
तीन विषयों में 315 चयनित अभ्यर्थियों को चार माह से नियुक्ति का इंतजार
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय में आमरण अनशन करेंगे। चार माह बीत चुके हैं और तीन विषयों में चयनितों की काउंसलिंग नहीं कराई गई जबकि उन्हीं के साथ अन्य विषयों में चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के बाद कॉलेज भी आवंटित किए जा चुके हैं और वे ज्वाइन कर चुके हैं।
विज्ञापन संख्या-46 के तहत रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जंतु विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 315 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग पिछले साल 22 अक्तूबर से शुरू होनी थी लेकिन दो दिन पहले काउंसलिंग स्थगित कर दी गई और अभ्यर्थियों से कहा गया कि अब ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। चार माह बीत चुके हैं और उच्च शिक्षा निदेशालय अब तक ऑनलाइन काउंसलिंग नहीं करा सका है। इससे चयनित अभ्यर्थियों को कई तरह से नुकसान हो रहा है। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि निदेशालय ने तीन दिनों के भीतर काउंसलिंग की तिथि घोषित नहीं की तो इस बार आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इससे पूर्व निदेशालय में धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी भी है।