{"_id":"5beede86bdec2269ad754a10","slug":"161542381190-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद का नाम बदलने के लिए खिलाफ याचिका पर सुनवाई 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद का नाम बदलने के लिए खिलाफ याचिका पर सुनवाई 30 को
Updated Fri, 16 Nov 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद का नाम बदलने के खिलाफ
याचिकाओं पर सुनवाई 30 नवंबर को
0 हाईकोर्ट ने लखनऊ पीठ में दाखिल याचिका भी सुनवाई के लिए मंगाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के खिलाफ दाखिल कई याचिकाओं पर 30 नवंबर को सुनवाई होगी। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने लखनऊ खंडपीठ में इसी मामले को लेकर दाखिल याचिका भी प्रधानपीठ में सुनवाई के लिए मंगा ली है। कोर्ट ने याचिका में संशोधन करने की अर्जी स्वीकार करते हुए याची को संशोधित याचिका प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने इसी मामले पर याचिका दाखिल करने वाले मो. अफान की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि इसी मुद्दे पर कई याचिकाएं पहले से ही दाखिल हैं। याची के अधिवक्ता साहिद अली सिद्दीकी से हस्तक्षेपीय अर्जी देकर याचिका पर पक्ष रखने के लिए कहा है। इलाहाबाद हेरिटेज एसोसिएशन और अन्य की याचिकाओं पर मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सीडी सिंह की पीठ सुनवाई कर रही है। याचीगण की ओर से अधिवक्ता एसएफए नकवी ने पक्ष रखा।