{"_id":"5bbb7eb2867a5528740bccbb","slug":"161539014322-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तक जमा करें टीईटी शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तक जमा करें टीईटी शुल्क
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी: आज शाम छह बजे तक जमा करें शुल्क
0 पंजीकरण करवा चुके सात लाख अभ्यर्थियों के शुल्क नहीं जमा कर पाने पर बढ़ी अंतिम तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए पंजीकरण करवा चुके अभ्यर्थी अब परीक्षा शुल्क नौ अक्तूबर की शाम छह बजे तक जमा कर सकेंगे। सचिव परीक्षा नियामक ने पंजीकृत अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए शासन से एक दिन के लिए शुल्क जमा करने की तिथि आगे बढ़ाए जाने की अनुमति मांगी थी। शासन की अनुमति के बाद यह मौका दिया गया है। अब अभ्यर्थी 10 अक्तूबर तक आवेदन का प्रिंट निकाल सकेंगे।
फीस जमा नहीं होने से परेशान सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने सोमवार को परीक्षा नियामक कार्यालय के खुलते ही घेराव किया। उनका कहना था कि फीस नहीं जमा होने से उनके हाथ से बड़ा अवसर खत्म हो रहा है। सोमवार शाम कुल पंजीकृत 22.77 लाख अभ्यर्थियों में से मात्र 15 लाख के ही शुल्क जमा हो पाए थे और लगभग सात लाख अभ्यर्थी शुल्क जमा करने से वंचित रह गए थे। इसे देखते हुए सचिव परीक्षा नियामक की ओर से शुल्क जमा करने की तिथि एक दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि वेबसाइट की गड़बड़ी से उनके हाथ से बड़ा अवसर जा रहा है।