फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मनमाफिक सामान न मिलने पर खिचड़ी पर रूठा दूल्हा, घरातियों को दी गालियां

मनमाफिक सामान न मिलने पर खिचड़ी पर रूठा दूल्हा, घरातियों को दी गालियां

Tue, 10 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मनमाफिक सामान न मिलने पर खिचड़ी पर रूठा दूल्हा, घरातियों को दी गालियां
खिचड़ी पर मनमाफिक उपहार न मिलने पर दूल्हा रुठ गया। नाराजगी इतनी ज्यादा हो गई कि वह घरातियों को गालियां देने लगा। इससे घराती नाराज हो गए और दुल्हन की विदाई करने से इनकार कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पूरे दिन चली पंचायत के बाद देर शाम मान मनौव्वल होने के बाद विदाई हो सकी।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में जियालाल की बेटी रेनू की शादी थी। सोमवार को बारात महेशगंज के शाह जमालपुर निवासी शिवकुमार पुत्र श्यामलाल लेकर आया था। मंगलवार को सुबह खिचड़ी की रस्म चल रही थी। इस दौरान कम उपहार मिलने के चलते शिवकुमार खिचड़ी नहीं खा रहा था।
विज्ञापन


घराती उसे मना रहे थे। थोड़ी देर में वह इतना ज्यादा नाराज हो गया कि घरातियों को खड़े होकर गालियां देने लगा। उसकी हरकत से घराती भी नाराज हो गए और दुल्हन की विदाई करने से मना कर दिया। सूचना पर डायल 100 पहुंच गई। इसके बाद दिन भर पंचायत चलती रही। शाम को किसी तरह दुल्हन की विदाई हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed