{"_id":"5b201a924f1c1bb26e8b7ac2","slug":"161528830610-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरी
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी के अकबरपुर बाजार में सोमवार रात छत से इलेक्ट्रानिक शॉप में घुसे चोर नगदी समेत दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी।
अकबरपुर गांव निवासी उमेश चंद्र कुशवाहा पुत्र गजाधर कुशवाहा ने बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान खोल रखी है। रोज की तरह सोमवार शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया था। रात में चोर आलमारी का ताला तोड़कर करीब 60 हजार नगद, तीन बंडल केबल, दो सबमर्सिबल पंप और दो स्टार्टर समेत लगभग दो लाख रुपये का माल उठा ले गए। मंगलवार सुबह जब उमेश ने दुकान खोला तो अलमारी का टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।