{"_id":"5aa028614f1c1bc65c8b600a","slug":"161520445537-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी : प्राथमिक स्तर पर सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र बांटने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी : प्राथमिक स्तर पर सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र बांटने पर रोक
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी : प्राथमिक स्तर पर सफल अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र बांटने पर रोक
0 हाईकोर्ट के फैसले बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सभी डायट प्राचार्यों को जारी किया आदेश
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2017 की उत्तर कुंजी खारिज करने के हाईकोर्ट के फैसले के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने टीईटी के प्राथमिक स्तर पर सफल अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करने पर रोक लगा दी है। उन्होंने इस संबंध में बुधवार को सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्यों को आदेश जारी कर दिया। उन्होंने प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र अग्रिम आदेश तक डायट में सुरक्षित रखने को कहा है।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 मार्च को प्रस्तावित है। प्रदेशभर में इस परीक्षा के लिए 1.20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। टीईटी में सफल अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 15 अक्तूबर को हुई टीईटी में प्राथमिक स्तर पर दो लाख 76 हजार 636 तथा उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी में पांच लाख 31 हजार 712 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्राथमिक स्तर में 47975 तथा उच्च प्राथमिक स्तर में 41888 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इन अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार के टीईटी का प्रमाणपत्र वितरित किया जाना था। मंगलवार को हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद अब 12 मार्च को प्रस्तावित परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति है। इस बीच सचिव ने डायट प्राचार्यों को टीईटी के प्राथमिक स्तर के सफल अभ्यर्थियों को अग्रिम आदेश तक प्रमाणपत्र न वितरित करने के लिए कहा है।