{"_id":"5a9d9f914f1c1b512f8b58b7","slug":"161520279441-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल में 1330 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती होगी
0 एसएससी ने आवेदन जारी किए, अंतिम तिथि दो अप्रैल तय
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों में सब इंस्पेक्टर के 1330 पदों पर भर्ती करेगा। सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि दो अप्रैल रखी गई है। सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए प्रथम प्रश्नपत्र के लिए कंप्यूटर बेस्ड (ऑनलाइन) परीक्षा चार से 10 जून के बीच कराई जाएगी। इसमें सफल छात्रों की दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा एक दिसंबर को होगी। आवेदकों के लिए एक अगस्त 2018 को आयु सीमा 20 से 25 वर्ष तय की गई है। जबकि न्यूनतम शैक्षिक अर्हता स्नातक है।
एसएससी की ओर से जारी विज्ञप्ति में दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पुरुष के लिए कुल 97 पद घोषित किए गए हैं। इसमें 86 सभी के लिए और 11 पूर्व सैनिकों के लिए शामिल हैं। दिल्ली पुलिस में महिला सब इंस्पेक्टर के लिए 53 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए सीआरपीएफ में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 274 पद, पूर्व सैनिकों के लिए 27 पद, बीएसएफ में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 508 पद, पूर्व सैनिक के लिए 51 पद, आईटीबीपी में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 85 पद, पूर्व सैनिक के लिए आठ पद, एसएसबी में पुरुष एवं महिला वर्ग में कुल 206 और पूर्व सैनिक के लिए 21 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस प्रकार केंद्रीय बलों में कुल मिलाकर कुल 1073 और पूर्व सैनिकों के लिए 107 पद घोषित किए गए हैं।