{"_id":"598a1f4b4f1c1b031b8b473a","slug":"161502224203-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक का गुर्गा किए था कब्जा, एडीए ने मुक्त कराई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक का गुर्गा किए था कब्जा, एडीए ने मुक्त कराई जमीन
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतीक के गुर्गे से कब्जा मुक्त कराई एडीए की जमीन
0 झूंसी में 10 बीघा में की गई प्लाटिंग उजाड़ी, 35 चहारदीवारी तोड़ीं
0 नैनी में 3 भवन सील कर 2 लाख रुपये शमन शुल्क जमा कराया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। एडीए उपाध्यक्ष की सख्ती से सकते में आए अफसर अब हर दिन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। मंगलवार को तुलसीपुर में अतीक अहमद के गुर्गे से कीमती जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। वह यहां भवन निर्माण सामग्री का कारोबार कर रहा था। अवैध निर्माण ध्वस्त कर टीम ने वहां फैला सामान जब्त कर लिया। वहीं झूंसी के कटका में 10 बीघा क्षेत्रफल में की गई प्लाटिंग को उजाड़कर 35 चहारदीवारी ध्वस्त की गईं। स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ लिया। लोगों ने पत्थर भी फेंके। वहीं नैनी में 3 भवन सीलकर शमन शुल्क के रूप में 2 लाख रुपये जमा कराए गए। कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
जोन दो के जोनल अफसर जयराम मौर्या ने पुलिस व प्रवर्तन दल के साथ शहर पश्चिमी के तुलसीपुर इलाके में कार्रवाई की। यहां काफी दिनों से परिमल विहार बहुमंजिला आवासीय योजना की भूमि पर कब्जा था। ओएसडी जयराम के मुताबिक अवैध कब्जा माफिया अतीक के करीबी ने किया था। हर बार वह दबंगई से विरोध कर बच जाता था। मो. अतीक नाम का यह कब्जेदार एडीए की जमीन पर ईंट, बालू, गिट्टी आदि भवन सामग्री का कारोबार कर रहा था। चेतावनी के बाद वह हटने के तैयार नहीं हुआ तो अवैध निर्माण ध्वस्त कर वहां फैला सामान दस्ते ने जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान वह वहां से भाग निकला।
झूंसी में अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ जोनल अफसर पीएन यादव ने अभियान चलाया। त्रिवेणी पुरम आवास योजना के पास कटका में योगेंद्र सिंह आदि की शह पर की जा रही अवैध प्लाटिंग उजाड़ी गई। इस दौरान करीब तीन दर्जन चहारदीवारी उजाड़ कर भूमि समतल कराई गई। भवन बनाने वालों को नक्शा पास कराने की मोहलत दी गई है। वहीं नैनी में ओएसडी व जोनल अफसर आलोक कुमार पांडेय ने बिना नक्शा पास कराए निर्माणाधीन 3 भवन सील कर दिए। आवासीय मानचित्र स्वीकृत करा मिठाई की दुकान चलाने वाले से दो लाख रुपये जमा कराए गए। उसे नक्शा दाखिल करने के लिए 10 दिन की मोहलत दी गई है।