फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अर्धकुंभ से पहले स्मार्ट हो जाएगा शहर

अर्धकुंभ से पहले स्मार्ट हो जाएगा शहर

Fri, 30 Jun 2017 10:28 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
अर्धकुंभ से पहले स्मार्ट हो जाएगा शहर
अर्द्ध कुंभ से पहले शहर हो जाएगा स्मार्ट
विज्ञापन

0 सिद्धार्थ नाथ के साथ मंडलायुक्त, डीएम ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से की मुलाकात
0 वेंकैया नायडू ने हर स्तर पर मदद का दिया आश्वासन, जल्द मिलेगा बजट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सरकार और अफसरों के दावों पर अमल हुआ तो शहर अर्द्ध कुंभ से पहले स्मार्ट हो जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह की अगुवाई में दिल्ली पहुंचे मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल और डीएम संजय कुमार को हर स्तर पर मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने स्मार्ट सिटी तथा अर्द्ध कुंभ के मद्देनजर पक्के घाट के निर्माण, ऐतिहासिक स्थलों, प्रमुख चौराहों को विशेष तरीके से सजाने समेत कई सुझाव भी दिए।
इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किए जाने के बाद अफसरों की केंद्रीय मंत्री से पहली मुलाकात थी। मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी के अलावा इसमें शामिल होने वाले अर्द्ध कुंभ, स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे, अमृत योजना समेत विकास के अन्य प्रस्ताव मंत्री के सामने रखे और उनके क्रियान्वयन की रूप रेखा प्रस्तुत की। साथ में जल्द से जल्द बजट की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि युक्तिसंगत सभी प्रस्तावों पर आपसी समन्वय के साथ हर स्तर पर मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अर्द्ध कुंभ से पहले ज्यादातर काम पूर कर लिए जाएं। इसके लिए सरकार की ओर से पूरी मदद दी जाएगी। प्रशासन की ओर से भी स्मार्ट सिटी का काम सितंबर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री के इस आश्वासन के बाद इसमें और तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन

000
‘केंद्रीय मंत्री का काफी सकारात्मक रुख रहा। उन्होंने हर स्तर पर मदद का आश्वासन दिया। अर्द्धकुंभ समेत अन्य योजनाओं के अंतर्गत कई काम शुरू हैं। स्पेशल पर्पज वैहकिल (एसपीवी) के गठन के बाद अन्य प्रस्तावों पर भी काम शुरू हो जाएगा। इसके गठन में एक से डेढ़ महीने लग जाएंगे। इसके बाद पैसा मिलने पर सलाहकार समिति के निर्देशन में काम शुरू कर दिया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आशीष गोयल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed