फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अविश्वास प्रस्ताव नोटिस को चुनौती

अविश्वास प्रस्ताव नोटिस को चुनौती

Fri, 14 Jun 2019 07:56 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव नोटिस को चुनौती
हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष के
विज्ञापन

खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को चुनौती
0 हाईकोर्ट ने मांगे दस्तावेज, जानकारी तलब
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। कोर्ट ने इस पर प्रदेश सरकार से जानकारी मांगते हुए अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित दस्तावेज भी तलब किए हैं। याचिका पर अगली सुनवाई 17 जून को होगी। ओमवती देवी की याचिका पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की पीठ ने सुनवाई की।

याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी और विभू राय ने पक्ष रखा। याची का कहना है कि जिला पंचायत के 16 सदस्यों ने एक जून को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा। इसमें हस्ताक्षर करने वालों में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार के चार लोग शामिल हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर कोई तिथि अंकित नहीं है। जिलाधिकारी के यहां यह एक जून को प्राप्त हुआ और डीएम हाथरस ने याची को तीन जून को नोटिस भेज कर सूचित किया कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए 22 जून की तिथि नियत की गई है। डीएम द्वारा भेजे गए नोटिस के साथ अविश्वास प्रस्ताव की प्रति संलग्न नहीं की गई है। याची अधिवक्ता का कहना था कि बिना तिथि अविश्वास प्रस्ताव और प्रस्ताव की प्रति के बिना नोटिस अवैध है तथा यह जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों का उल्लंघन है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को इस मामले में जानकारी और अविश्वास प्रस्ताव संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed