{"_id":"5d0150aabdec220717717b22","slug":"15603672649-allahabad-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज का सर्वर डाउन, बुक नहीं हो पा रहे ऑन लाइन टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज का सर्वर डाउन, बुक नहीं हो पा रहे ऑन लाइन टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज का सर्वर डाउन, ऑनलाइन भी बुक नहीं हो रहे टिकट
0 टिकट बुकिंग को लेकर बुकिंग क्लर्क से यात्रियों की हुई झड़प
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूपी रोडवेज की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बस सेवा पिछले कुछ दिनों से ठप हो गई है। बुकिंग सेवा ठप होने से यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है। यात्री बस स्टेशन पहुंच रहे हैं तो वहां भी उनके हाथ निराशा ही आ रही है। क्योंकि, रोडवेज का सर्वर ठप होने से सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भी टिकट बुकिंग का काम ठप हो गया है। बुधवार को इसे लेकर यात्रियों की बुकिंग क्लर्क से झड़प भी हुई। रोडवेज अफसरों को यह बात मालूम पड़ी तो बस स्टेशन पर तैनात सीनियर अफसरों ने किसी तरह से यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया।
रोडवेज की सभी एसी वॉल्वो बस एवं जनरथ सेवा में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा है। इसका फायदा यह है कि यात्री घर बैठे ही एसी बसों की टिकट बुक करवा लेते हैं और उन्हें बस स्टेशन पर स्थित बुकिंग काउंटर पर टिकट के लिए लंबी लाइन भी नहीं लगानी पड़ती। इस बीच बुधवार को लखनऊ जाने के लिए यात्री बस स्टेशन पहुंचे। वहां एसी बस बुकिंग काउंटर पर पहुंचे तो मालूम पड़ा कि टिकट बुक नहीं हो रहा है। बुकिंग क्लर्क ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से ही टिकट की बुकिंग नहीं हो पा रही है। यात्रियों ने कहा कि मोबाइल एवं कंप्यूटर से भी एसी के टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं। इस बीच टिकट बुक न होने पर यात्रियों ने खूब हो हल्ला भी किया। बुकिंग क्लर्क से यात्रियों की झड़प भी हुई। सूचना रोडवेज अफसरों को मिली तो बस स्टेशन पर तैनात सीनियर अफसरों को मौके पर भेजा गया। किसी तरह से यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया गया। कहा गया कि टिकट मैनुअली बुक किए जा रहे हैं। इस बारे में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि लखनऊ में सर्वर गड़बड़ी से ही बुकिंग कार्य प्रभावित हुआ है। वहां अफसरों से संपर्क किया गया है। शीघ्र ही ऑन लाइन टिकट बुकिंग की सेवा शुरू हो जाएगी। तब तक यात्री मैनुअली अपने टिकट बुक करवा सकते हैं।