फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विवादों के बीच पीसीएस मेंस 2018 स् थगित

विवादों के बीच पीसीएस मेंस 2018 स् थगित

Thu, 30 May 2019 07:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
विवादों के बीच पीसीएस मेंस 2018 स्
थगित

विज्ञापन


विवादों के बीच पीसीएस मेंस-2018 स्थगित
0 मुख्य परीक्षा का पर्चा भी आउट कराने की थी साजिश
0 17 जून से नए पैर्टन पर आयोजित की जानी थी परीक्षा
0 अभ्यर्थी भी परीक्षा टालने की कई दिनों से कर रहे थे मांग
प्रयागराज, 30 मई। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का पेपर आउट होेने का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा भी स्थगित कर दी है। पेपर लीक मामले में पकड़े गए मुख्य आरोपी के पास पीसीएस मेंस का पेपर भी मिला है। चर्चा है कि इस परीक्षा का पेपर भी आउट कराने की साजिश थी।
हालांकि अभ्यर्थी काफी पहले से ही इस परीक्षा को टाले जाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर अभ्यर्थी दो दिन पहले डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा से भी मिले थे। आयोग को भी दो हजार अभ्यर्थियों की मार्कशीट सौंपकर परीक्षा टाले जाने की मांग की गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री को भी हजारों की संख्या में ईमेल भेजे गए थे। इतना कुछ होने के बाद भी आयोग किसी भी सूरत में परीक्षा टालने को तैयार नहीं था जबकि अभ्यर्थियों का कहना था कि यह परीक्षा पहली बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तर्ज पर नए पैटर्न के तहत होने जा रही है, इसलिए तैयारी के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए। आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग को खारिज करते हुए मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन भी ले लिए और 17 से 21 जून तक मुख्य परीक्षा के आयोजन का कार्यक्रम भी जारी कर दिया था।
विज्ञापन

ऐसे में माना जा रहा था कि परीक्षा अब किसी भी कीमत पर स्थगित नहीं होगी लेकिन इस बीच एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण सामने आ गया और चौंकाने वाली बात यह कि पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी के पास पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के पेपर भी मिले, जो आयोग ने उसे छापने के लिए दिए थे। पेपर संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। ऐसे में इस परीक्षा का पेपर भी आउट कराने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आयोग के सचिव जगदीश की ओर से जारी विज्ञप्ति में परीक्षा स्थगित किए जाने का कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है। सचिव के अनुसार परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है और परीक्षा के नए कार्यक्रम की सूचना बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
- पिछले साल 28 अक्तूबर को प्रदेश के 29 जिलों के 1381 केंद्रों में हुई थी प्रारंभिक परीक्षा। छह लाख 35 हजार 844 अभ्यर्थियों ने किए थे आवेदन। परीक्षा में 62.42 फीसदी शामिल हुए थे।
- 831 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया था विज्ञापन। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने से पहले कई नए पद भी शामिल किए गए और पदों की संख्या बढ़कर 988 हो गई।
- यूपीपीएससी ने 30 मार्च को जारी किया था प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम। पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए 19096 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया था।

- मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन सात मई से शुरू हुआ था। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित थी लेकिन अंतिम तिथि से एक दिन पहले वेबसाइट पर लोड बढ़ने से 500 से अधिक अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके। बाद में आवेदन तिथि 23 मई तक बढ़ाई गई। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 29 मई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed