फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पारिवारिक दोस्त बता हलफनामा दाखिल करने पर तलब

पारिवारिक दोस्त बता हलफनामा दाखिल करने पर तलब

Wed, 29 May 2019 09:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक दोस्त बता हलफनामा दाखिल करने पर तलब
पारिवारिक दोस्त बता हलफनामा दाखिल करने पर कोर्ट ने किया तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में पारिवारिक मित्र बताकर मुकदमे की पैरवी और हलफनामा दाखिल करने वाले दारागंज बड़ी कोठी निवासी किंग साहब को तलब किया गया है। कोर्ट ने एसएसपी प्रयागराज को निर्देश दिया कि शपथकर्ता किंग साहब को अदालत केे समक्ष हाजिर किया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने बुलंदशहर के नरेंद्र सिंह और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

याचिका दहेज उत्पीड़न और मारपीट आदि के आरोपों में बीबी नगर थाने में दर्ज मुकदमे की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है। मुकदमे की सुनवाई प्रारंभ होने पर जब अदालत ने याची के अधिवक्ता से याचिका के शपथकर्ता के बारे में जानकारी मांगी तो वह ठीक से कोई उत्तर नहीं दे सके। शपथपत्र में कहा गया था कि शपथकर्ता याची का पारिवारिक मित्र है और उसकी ओर से पैरवी कर रहा है। अगली सुनवाई पर जब याची के अधिवक्ता ने संपूरक शपथपत्र प्रस्तुत किया तो उसमें याची नरेंद्र सिंह का हलफनामा लगा था, मगर अदालत द्वारा पूर्व में मांगी गई शपथकर्ता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस पर कोर्ट ने एसएसपी को शपथकर्ता किंग साहब को अदालत में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed