फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एक जुलाई से बदले समय पर चलेगी जयपुर, बुंदेलखंड और शिवगंगा एक्सप्रेस

एक जुलाई से बदले समय पर चलेगी जयपुर, बुंदेलखंड और शिवगंगा एक्सप्रेस

Tue, 28 May 2019 02:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
एक जुलाई से बदले समय पर चलेगी जयपुर, बुंदेलखंड और शिवगंगा एक्सप्रेस
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000000

एक जुलाई से बदले समय पर चलेगी जयपुर, बुंदेलखंड और शिवगंगा एक्सप्रेस
0 रात 11 बजे इलाहाबाद-जयपुर और 10.30 बजे प्रस्थान करेगी शिवगंगा
0 बुंदेलखंड एक्सप्रेस 10.25 की जगह रात 9.20 बजे होगी रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एक जुलाई से इलाहाबाद-जयपुर, शिवगंगा एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस बदले हुए समय से चलेगी। रेलवे प्रशासन इन चारों ही ट्रेनों का समय बदलने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत पहली जुलाई से इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस रात 11.30 बजे की बजाय 11 बजे प्रस्थान करेगी। जो सुबह 6.55 की बजाय अब 6.15 बजे आगरा कैंट एवं सुबह 8.15 की जगह 7.25 बजे मथुरा जंक्शन पहुंच जाएगी।

इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस कानपुर भी एक जुलाई से रात 02.05 की जगह 1.30 बजे पहुंच जाएगी। हालांकि जयपुर पहुंचने का समय पूर्व की तरह दिन में 12.55 बजे रहेगा। शेष अन्य ठहराव वाले स्टेशन पर ट्रेन के समय में बदलाव रहेगा। इसी तरह मंडुवाडीह से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस अब मंडुवाडीह से शाम 7.40 की बजाय 7.55 बजे चलेगी। जो रात 10.05-10.15 की जगह 10.20-10.30 बजे इलाहाबाद जंक्शन एवं नई दिल्ली पहले की तरह सुबह 8.10 बजे पहुंचेगी। ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस एक जुलाई से शाम 5.45 की जगह 4.40 बजे चलकर रात 8.55-09.20 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंच जाएगी। पहले इसका यहां पहुंचने का समय रात 10.00-10.25 बजे था। ट्रेन अब झांसी सुबह 07.05 की जगह 6.20 बजे एवं ग्वालियर सुबह 9.30 की बजाय 09.05 बजे पहुंचेंगी। उधर टनकपुर से सिंगरौली/शक्तिनगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस अब रात 8.55-9.20 की जगह इलाहाबाद जंक्शन रात 10.00-10.20 बजे पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के टनकपुर से ऊंचाहार जंक्शन तक पहुंचने के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली ट्रेन जो रात 9.28-09.30 बजे छिवकी आती है वह एक जुलाई से रात 9.30-9.32 बजे यहां आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed