फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेड लाइट एरिया के जब्त मकान रिलीज करने का आदेश

रेड लाइट एरिया के जब्त मकान रिलीज करने का आदेश

Fri, 24 May 2019 08:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
रेड लाइट एरिया के जब्त मकान रिलीज करने का आदेश
रेड लाइट एरिया मीरगंज के जब्त मकान खोलने का आदेश
विज्ञापन

0 तीन साल से अधिक नहीं की सकती जब्ती
प्रयागराज। शहर के रेड लाइट एरिया मीरगंज में अनैतिक देह व्यापार चलाने के आरोप में प्रशासन द्वारा सीज किए मकानों को हाईकोर्ट ने खोलने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि कानून के मुताबिक एक वर्ष से लेकर अधिकतम तीन वर्ष तक लिए ही किसी मकान को जब्त किया किया जा सकता है। इसके बाद जब्ती स्वत: अस्तित्वहीन हो जाती है। सत्यभामा, तारा और कृष्णा आदि की याचिकाओं पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति आरआर अग्रवाल की पीठ ने सुनवाई की।

याचीगण की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर मिश्र का कहना था कि 20 अप्रैल 2016 को एसडीएम सदर ने रेड लाइड एरिया में छापा मारा था। अनैतिक देह व्यापार के आरोप में याचीगण के मकान सीज कर दिए गए। याचीगण अपने घरों से बेदखल कर दिए गए हैं। अधिनियम की धारा 18 के तहत मकान एक साल के लिए ही सीज किया जा सकता है। यदि किसी नाबालिग की बरामदगी की गई है तो मकान तीन साल तक के लिए सीज किया जा सकता है। याचीगण के मकान से किसी नाबालिग की बरामदगी नहीं हुई है, जो भी बरामदगी हुई वह एक मई 2016 के बाद हुई है। कोर्ट ने सीज करने का आदेश रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed