फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दो बाइकों की भिड़ंत मं युवक की मौत, मचा कोहराम

दो बाइकों की भिड़ंत मं युवक की मौत, मचा कोहराम

Thu, 12 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत मं युवक की मौत, मचा कोहराम
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

मारा गया युवक बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहा था शादी में
झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहां-फूलपुर मार्ग पर सैदूपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरे बाइक पर सवार युवक भी जख्मी हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया गया। युवक के मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
थाना क्षेत्र के फतूहां गांव निवासी अब्दुल कादिर मुंबई की कपड़ा फैैक्ट्री में काम करता है। उसके दो बेटों में मोहम्मद फैज बुधवार की दोपहर बाइक से बलरामपुर, उतरांव रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में जा रहा था। फैज भी पिता के साथ मुंबई में रहकर काम सीख रहा था। तकरीबन चार माह से वह गांव आया था। थाना क्षेत्र के फतुहां फूलपुर मार्ग पर सैदूपुर गांव के पास पहुंचने पर फैज की बाइक में सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फैज छिंटककर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार भी जख्मी हुआ है। पर वह मौके से बाइक समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। बेटे की मौत से मां कमर जहाँ बेसुध पड़ी रही।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बम फटने महिला जख्मी, मचा हड़कंप
महिला के परिजनों ने उस पर बम फेंककर मारने का लगाया आरोप
पुलिस की दलील घर में ही रखा था बम, झाड़ू लगाते वक्त गिरने से फटा बम
झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में बम फटने से महिला जख्मी हो गई। आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की। महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह शौच के लिए गई थी। लौटते वक्त जब वह घर के भीतर दाखिल हो रही थी। पहले से घात लगाए दो युवकों ने उस पर पीछे से बम से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। मौके पर सीओ फूलपुर के साथ ही फोरेंसिक टीम भी जांच करने के लिए पहुंची थी। घटना से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। साथ ही भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव निवासी ममता त्रिपाठी (25) पत्नी आशीष त्रिपाठी बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बम लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची विवाहिता ममता के ससुर सुरेंद्र तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हमारी बहू सुबह शौच के लिए गई थी। लौटते वक्त वह जब घर में प्रवेश कर रही थी। तभी पहले से ही घात लगाए दो युवकों ने उस पर बम फेंक दिया और फरार हो गए। उधर, पुलिस का कहना है कि बम पहले से ही कमरे में रखा था। ममता कमरे में झाड़ू लगा रही थी। उसी समय बम फट गया जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की। सीओ फूलपुर अमित कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच और पूछताछ की। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी का कहना है कि प्रथम दृष्टया घर में रखे बम के फटने की बात सामने आ रही है। महिला के ससुर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। बता दें कि तकरीबन एक माह पहले ही आशीष त्रिपाठी ने बजहाँ, झूंसी की ममता से कोर्ट मैरिज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed