फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एयरपोर्ट तक सिटी बसों का संचालन शुरू

एयरपोर्ट तक सिटी बसों का संचालन शुरू

Tue, 27 Nov 2018 08:15 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट तक सिटी बसों का संचालन शुरू
कुंभ
विज्ञापन

000000000000000000

एयरपोर्ट तक सिटी बसों का संचालन शुरू
0 फ्लाइट से 15 मिनट पहले पहुंच जाएगी बस, सिविल लाइंस बस स्टेशन तक पहुंचाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बम्हरौली के पुराने सिविल टर्मिनल से रोडवेज ने हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को हुई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और रोडवेज के अफसरों की मौजूदगी में एक यात्री ने सिटी बस को हरी झंडी दिखाकर सेवा की शुरूआत की। सिविल लाइंस तक चलने वाली बस फ्लाइट आने से 15 मिनट पहले एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी।
एयरपोर्ट अॅथारिटी की ओर से रोडवेज को अवगत कराया गया था कि आवागमन की सुविधा नहीं होने की वजह यात्रियों को काफी परेशानी होती है। उन्हें एयरपोर्ट से हैप्पी होम (कानपुर रोड) तक करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इस बाबत एयरपोर्ट अॅथारिटी ने फ्लाइट के आगमन के समय सिविल लाइंस तक बस संचालन के लिए कहा था। रोडवेज की ओर से भी आश्वस्त किया गया था कि हाईकोर्ट फ्लाईओवर बनने के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसी क्रम में फ्लाईओवर पर आवागमन से पहले ही बसों का संचालन शुरू हो गया। एयरपोर्ट अॅथारिटी की ओर से फ्लाइट का शिड्यूल रोडवेज को उपलब्ध करा दिया गया है। बसें फ्लाइट के आगमन से 15 मिनट पहले एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील यादव का कहना है कि फ्लाइट आगमन और प्रस्थान के दौरान सिटी बसें सिविल लाइंस बस स्टेशन के लिए नियमित रूप से चलेंगी। टर्मिनल शिफ्ट हो जाने के बाद बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बस का संचालन शुरू करने से पूर्व वहां पूजन भी हुआ। इस अवसर पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद यादव एयरपोर्ट सिक्योरिटी मैनेजर एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed