{"_id":"5bdc6bc2bdec2262ae58ed39","slug":"151541172162-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम रास्ते पर अवैध कब्जे के खिलाफ याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम रास्ते पर अवैध कब्जे के खिलाफ याचिका
Updated Fri, 02 Nov 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम रास्ते पर अवैध कब्जे के खिलाफ याचिका
प्रयागराज। झूंसी के हवेलिया में सार्वजनिक सड़क पर अवैध कब्जा करने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने याचिका पर सरकार से जवाब मांगा है। आरोप है कि प्रतिष्ठानपुरी आवास समिति के सचिव शोएब खान उर्फ पप्पू ने आम रास्ते पर अवैध कब्जा कर अवरोध पैदा कर दिया है। अर्चना और अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति भारती सप्रू और न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
याची के अधिवक्ता का कहना था कि प्रयागराज आवास समिति के गाटा संख्या 108, 109 और 106 और प्रतिष्ठानपुरी आवास समिति के गाटा संख्या 11, 112 जो कि गांव सभा की भूमि है पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इसकी प्लाटिंग की जा रही है। बाउंड्रीवॉल बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जबकि इसी सड़क से गैस पाइप लाइन, बिजली की केबल, टेलीफोन लाइन आदि बिछाई गई है। पिछले 12 वर्षों से यह आम रास्ते की तरह इस्तेमाल हो रहा है। झूंसी के लोगों ने इसे लेकर थाने का घेराव भी किया था। लगभग सौ मकानों में पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया गया है।