फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भगवा रंग में नजर आएंगी कुंभ मेले की शटल बसें

भगवा रंग में नजर आएंगी कुंभ मेले की शटल बसें

Mon, 15 Oct 2018 08:08 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
भगवा रंग में नजर आएंगी कुंभ मेले की शटल बसें
भगवा रंग में नजर आएंगी कुंभ मेले की शटल बसें
विज्ञापन

0 कानपुर वर्कशॉप में तैयार हो रही बसें, 15 दिसंबर तक आ जाएंगी इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कुंभ मेले के दौरान रोडवेज द्वारा चलाई जाने वाली शटल बस सेवा भी भगवा रंग में रंगी नजर आएंगी। मेला अवधि में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम कुल 500 भगवा शटल बसें चलाएगा। मेला बाद ये बसें संकल्प सेवा के तहत प्रदेश के विभिन्न परिक्षेत्रों को सौंप दिए जाने की तैयारी है।

परिवहन निगम के सूत्रों के अनुसार 15 दिसंबर तक कुल 650 कुंभ स्पेशल बसें इलाहाबाद सहित अन्य परिक्षेत्र को हस्तांतरित कर दी जाएंगी। इनमें 500 भगवा शटल बसें निगम की कानपुर स्थित कार्यशाला में और 150 अन्य बसें आउटसोर्सिंग के जरिये बनाई जा रही हैं। परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने बताया कि राज्य सरकार शटल बसों को तैयार करने के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की मदद देगी। शटल बसें सिर्फ इलाहाबाद में चलेंगी। उधर कानपुर वर्कशॉप में शटल बस बनाने का दिन रात काम चल रहा है। वहां की दो कार्यशालाओं में रोजाना दो-दो यानी चार शटल बसें तैयार हो रही हैं। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भी निर्देश है कि शटल बसें जल्द से जल्द बनाकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण को सौंप दी जाए। भगवा शटल बसों में सरकार की उपलब्धियों के स्लोगन लिखे होंगे। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा सभी बसों में कुंभ मेले का लोगो भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed