फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सफाई की शिकायत पर स्वास् थ्य मंत्री ने ग्राम प्रधान को लगाई फटकार

सफाई की शिकायत पर स्वास् थ्य मंत्री ने ग्राम प्रधान को लगाई फटकार

Tue, 12 Jun 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सफाई की शिकायत पर स्वास्
थ्य मंत्री ने ग्राम प्रधान को लगाई फटकार
सफाई की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री ने एडीओ पंचायत को लगाई फटकार
विज्ञापन

0 डीएम की मौजूदगी में सिद्धार्थ नाथ ने तियरा ग्राम सभा में लगाई चौपाल
0 मटियारा रोड पर भी लगी चौपाल, अफसरों तक पहुंचाई जाएगी शिकायत
नोट...फोटो है
इलाहाबाद। सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को शहर पश्चिमी बम्हरौली के ग्राम तियरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान पानी, नाली, बिजली, शौचालय और अन्य कई समस्याएं सिद्धार्थ नाथ सिंह के समक्ष उठी। यहां साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर न होने पर उन्होंने एडीओ पंचायत को फटकार भी लगाई। इस दौरान अफसरों को निर्देश दिया गया कि शिकायत्री पत्रों की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में आए हुए शिकायती पत्रों पर सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि यहां पर एक स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव सप्ताह भर के अंदर दिया जाए। इसके बार कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। विद्युत ट्रांसफार्मरों के खराब होने की शिकायत पर सिद्धार्थ नाथ ने जिलाधिकारी से विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को बदलने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम सुहास एलवाई ने चौपाल के माध्यम लोगों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताया। कहा कि इसके लाभार्थियों की सूची विद्यालय में जल्द ही लगा दी जाएगी। डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रस्तावित 200 शौचालय 15 दिन के बाद देने का आश्वासन दिया। चौपाल में ग्रामीणों ने कहा कि सफाई कर्मी यहां नियमित रूप से नहीं आते हैं। इस पर सिद्धार्थ नाथ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीओ पंचायत को फटकार लगाई। कहा कि एडीओ पंचायत इसकी नियमित मॉनीटरिंग करें। उधर शहर में मटियारा रोड पर लगी चौपाल में भी भाजपाइयों ने समस्याएं सुनी। इस दौरान डा. एलएस ओझा, राजू पाठक, सोनिका श्रीवास्तव, श्याम हेला, राजेश पाठक आदि ने समस्याएं नोट करने के साथ ही संबंधित विभाग के अफसरों तक उसे पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed