{"_id":"59b2b0d74f1c1bb0488b4ea0","slug":"151504882903-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला अल्लापुर में बनारस की लीला मंडली की प्रज्ञतुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला अल्लापुर में बनारस की लीला मंडली की प्रज्ञतुति
Updated Fri, 08 Sep 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लापुर की रामलीला में दिखेगी बनारसी झलक
0 वाराणसी की रामलीला मंडली करेगी मंचन
0 गणेश शोभायात्रा 20, रामदल 25 सितंबर को
इलाहाबाद।
बाघम्बरी क्षेत्र अल्लापुर की रामलीला में इस बार बनारसी झलक दिखेगी। बनारस की रामलीला मंडली पहली बार रामलीला के कई प्रसंगों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करेगी। इसके लिए अल्लापुर रामलीला कमेटी ने बनारस के कलाकारों को आमंत्रित किया है। रामलीला में स्थानीय कलाकारों के मुकाबले ज्यादातर कलाकार बनारस के ही होंगे।
अभी तक अल्लापुर की रामलीला कमेटी मिर्जापुर के कलाकारों से रामलीला का मंचन करा रही थी। यह पहली बार है जब कमेटी ने इस साल रामलीला मंचन के लिए बनारस के कलाकारों से संपर्क किया है। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक फूलचंद्र दुबे के मुताबिक शहर की रामलीलाओं से इतर अल्लापुर की रामलीला होगी। लीला में परंपराओं का निर्वहन होगा। 20 सितंबर को गणेश शोभायात्रा और रामदल 25 सितंबर को राजसी ठाठ के साथ निकलेगा। रामलीला का मंचन 21 सितंबर से होगा। एक अक्तूबर को रामराज्याभिषेक, दो को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ दशहरा उत्सव संपन्न होगा।
पजावा रामलीला कमेटी की बैठक आज
श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी के कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को रानीमंडी स्थित बच्चा जी की धर्मशाला में रात 8.30 बजे होगी। मीडिया प्रभारी श्यामजी अग्रवाल के मुताबिक बैठक में रामलीला आयोजन के लिए कई निर्णय लिए जाएंगे।