{"_id":"597f43474f1c1b72578b4ba5","slug":"151501512519-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धकुंभ का इसी महीने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धकुंभ का इसी महीने पर
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी महीने मिल जाएगी अर्द्धकुंभ की पहली किस्त
0 काम शुरू होने की जगी उम्मीद, पहले चरण में होगा ओवरब्रिज का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अर्द्धकुंभ के अंतर्गत होने वाले काम इस महीने से शुरू हो सकते हैं। हालांकि, मेला प्राधिकरण और स्पेशल पर्पज वेहिकल (एसपीवी) को लेकर अभी गतिरोध बना हुआ है। इसकी वजह से निर्माण से जुड़ी कई योजनाओं के भविष्य को लेकर आशंकाएं भी खड़ी हो गई हैं लेकिन कुछ ही दिनों में इस मद की पहली किस्त मिलने जा रही है। इसके बाद काम भी शुरू हो जाने की उम्मीद है। पहले चरण में पुल आदि का निर्माण होना है।
अर्द्धकुंभ के सभी काम 30 सितंबर 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें कई स्थाई काम भी होने हैं। इसमें पुल, सड़क, विद्युत उपकेंद्र आदि निर्माण कार्य शामिल है, जिनके निर्माण में समय लगेगा। इसीलिए शहर में चार ओवरब्रिज समेत कुल 35 प्रस्तावों पर जुलाई में ही काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। इन पर 3.44 अरब रुपये खर्च होने हैं, लेकिन अभी तक योजनाएं फाइल तक ही सीमित हैं। देरी की मुख्य वजह मेला प्राधिकरण और एसपीवी का गठन न होना भी है। क्योंकि सभी काम इन्हीं के अंतर्गत होने हैं। हालांकि, बजट में स्वीकृत पांच अरब में से पहली किस्त इसी पखवारा में मिलने की उम्मीद है। डीएम संजय कुमार ने बताया कि पहली किस्त के रूप में तीन से चार अरब के बीच रुपये मिलने हैं। इस राशि से पहले चरण के 35 प्रस्तावों पर काम शुरू हाेंगे।