{"_id":"5953b9814f1c1bce7f8b468a","slug":"151498659201-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि छात्र आंदोलन, आइसा, कैंडल मार्च आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि छात्र आंदोलन, आइसा, कैंडल मार्च आज
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि के छात्रनेताओं ने एडीएम को दिया ज्ञापन
इलाहाबाद। रूम रेंट कंट्रोल एक्ट लागू कराने तथा विवि में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का क्रमिक अनशन जारी है। बुधवार को छात्रों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। साथ ही डेलीगेसी में माइक मिटिंग कर इस मुद्दे पर छात्रों से समर्थन भी मांगा।
इविवि यूनियन के बैनर तले चल रहे आंदोलन के क्रम में एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि डेलीगेसियों में मकान मालिक कमरों का मनमाना किराया वसूल कर छात्रों का उत्पीड़न कर रहे हैं। विवि में कुलपति पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया गया। ज्ञापन में रूम रेंट कंट्रोल एक्ट लागू करने तथा कुलपति के यहां से जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई। शाम को छात्रनेताओं ने सलोरी डेलीगेसी में ईश्वर शरण गेट के पास सभा की। इसमें विवेकानंद पाठक, नीरज सिंह, आयुश यादव, अवनीश राय, मानस, उदय यादव, प्रशांत समाजसेवी, अवनीश यादव, अभिषेक यादव आदि शामिल थे।
00
सांप्रदायिक हत्याओं के खिलाफ डीएम को ज्ञापन
0 फोटो भी है 00
इलाहाबाद। देश भर में सांप्रदायिक हत्याओं के विरोध में आइसा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान कहा गया कि अखलाक, पहलू खान, जफर हुसैन, मोहम्मद अय्यूब जुनैद समेत अनेक लोगों को भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। प्रदर्शन में अंतस सर्वानंद, शक्ति रजवार, अध्यक्ष रणविजय विद्रोही, शिवानी जायसवाल, देवेश मिश्र, सृजन, सुनील यादव, डॉ.कमल, रामप्रिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
00
प्रतियोगियों का चयन बोर्ड से कैंडल मार्च आज
इलाहाबाद। योगी सरकार की वादाखिलाफी, भर्तियों पर लगी रोक, माध्यमिक शिक्षा की लंबित परीक्षाएं आयोजित कराने, परिषदीय विद्यालयों समेत खाली पदों को शीघ्र भरने एवं चयन बोर्ड को भंग होने से बचाने के लिए 29 जून को आयोजित होने वाले कैंडल मार्च के लिए छात्रों ने ताकत झोंक दी है। प्रतियोगी छात्रों ने बृहस्पतिवार को शाम साढ़े चार बजे एलनगंज स्थित चयन बोर्ड से कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इसके लिए बुधवार को सलोरी, छोटा बघाड़ा, लल्लाचुंगी समेत कई स्थानों पर माइक मीटिंग कर छात्रों से कैंडिल मार्च को सफल बनाने की अपील की गई। बीएड उत्थान जन मोर्चा एवं युवा अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। सभाओं में उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया। कहा कि योगी सरकार ने सौ दिन के रिपोर्ट कार्ड में युवाओं का कोई जिक्र नहीं किया।